February 3, 2026

काहिरा में अस्पताल के बाहर विस्फोट, 17 की मौत

0
kahira1


काहिरा-काहिरा में नैशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के सामने एक तेज रफ्तार वाहन के अन्य वाहनों के टकराने से हुए विस्फोट के चलते कम से कम 17 लोग मारे गए। इस घटना में 32 अन्य लोग घायल हो गए। मिस्र के एक मंत्री ने इसकी पुष्टि की है।  स्वास्थ्य मंत्री हाला जायद ने रविवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घायलों में 5 की हालत गंभीर है।
मंत्री के अनुसार, घटना के बाद कम से कम 54 लोगों को कैंसर इंस्टिट्यूट से क्षेत्र के अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। जायद ने रविवार शाम को विस्फोट के कारण का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने इसका जिक्र किया कि यह विस्फोट अस्पताल के सामने हुआ था और अंदर नहीं, जैसा कि शुरू में बताया गया था।
सरकारी समाचार एजेंसी  के अनुसार, विस्फोट तब हुआ जब सड़क पर गलत तरीके से चल रहा एक तेज रफ्तार वाहन अन्य कारों से टकरा गया, जिससे आग लग गई और अस्पताल का हिस्सा प्रभावित हुआ। कई वाहन अस्पताल के बाहर आग की लपटों में घिर गए।
मिस्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अधिकारी अन्य शवों की तलाश कर रहे हैं जो शायद नील नदी में गिर गए होंगे, जो अस्पताल के बगल में स्थित है। काहिरा विश्वविद्यालय जिसके अंतर्गत कैंसर संस्थान है ने सूचना कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा कि विस्फोट से इमारत का हिस्सा प्रभावित हुआ, लेकिन कर्मचारी और मरीज सुरक्षित हैं। पुलिस सूत्रों ने शुरू में अनुमान लगाया था कि विस्फोट इमारत के अंदर ऑक्सीजन कंटेनर से हुआ होगा। अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने आधिकारिक जांच शुरू करने के लिए घटना स्थल पर एक टीम भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed