September 18, 2025

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

0
bjp logo


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान तेज गति पकड़ चुका है। शुक्रवार को पार्टी के मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व सदस्यता प्रभारियों की बैठक में महिला मोर्चा को सदस्यता का बड़ा लक्ष्य दिया गया है।
मोर्चा की मीडिया प्रभारी विभा अवस्थी ने बताया कि मोर्चा को प्रत्येक मंडल में एक-एक हजार नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के पश्चात श्रीमती विधानी, सुश्री शोभा सोनी व मोर्चा की रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिहा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान राजधानी के विनायक गार्डन (खमतराई) श्रीनगर में सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर 23 नए सदस्य बनाए गए। इस मौके पर मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मीनल चौबे, आशा दुबे, सुभद्रा तंबोली आदि कार्यकर्ता बहनें भी काफी संख्या में उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *