February 3, 2026

OMG: रायपुर -आरंग से खड़े कंटेनर से 12 लाख की दवाई चोरी

0
kantenar

रायपुर -आरंग थाना इलाके के रसनी टोल नाका पर खड़े कंटेनर से 88 कार्टून दवाई चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी हुई दवाई की कीमत 12 लाख रुपए है। शिकायत पर पुलिस मामले में अपराध कायम किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हयातनगर तेलंगाना निवासी महेन्दर गुर्म ने मामले में शिकायत की है। महेन्दर ने पुलिस को बताया कि आरंग रसनी टोलनाका के पास कंटेनर खड़े किया था। कंटेनर में रखे 88 नग कार्टून अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फोटो क्रेडिट बाय गूगल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed