December 14, 2025

अवंति विहार के मकान ने उगला 50 लाख का गांजा:

0
ganja1

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर रायपुर में इन दिनों अवैध कारोबार करने के लिए आफत बन गई ,बीते दिनों  राजधानी के अवंति विहार सेक्टर 2 स्थित  मकान से पुलिस ने करीब 78 पैकेटों में कुल 256 किलो गांजा जब्त किया। पुलिस अधिकारी  उस समय हैरान  रह गए जब गांजे के अलग-अलग पैकेट दीवान और बिस्तरों  के नीचे से निकले।तस्करों ने  बिस्तर में  छिपा रखा था,  पुलिस ने मामले में दो तस्करों समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। जिनसे  पूछताछ की जा रही है। जब्त गांजे की कीमत 50 लाख रूपए बताई जा रही है।राजधानी पुलिस को बीते दिनों  बड़ी सफलता हाथ लगी। तेलीबांधा पुलिस को  मुखबिर से सुचना मिली  की  फला स्थान से गाँजे का संचालन किया जा रहा है ,सूचना मिलते ही  एडिशनल एस.पी. शहर  विजय अग्रवाल, पुरानी बस्ती सी.एस.पी. राजीव शर्मा ने दल-बल के साथ अवंति विहार सेक्टर-2 स्थित पी-34 भिलाई निवासी गजेंद्र सिंह के मकान में छापामार कार्रवाई की।इस मकान को दो साल से राजातालाब निवासी बाबू सोलंकी ने किराए पर ले रखा है। जहां  दर्जनभर से अधिक वेटर व मजदूर रहते हैं।60 गांजा के पैकेट दीवान,बिस्तरों  तथा रसोई घर  के भंडार ग्रह  में 21 पैकेट गांजा बॉक्स  में रखा मिला। मौके पर मौजूद मप्र के सिवनी जिले के खैरा, पलारी केवलारी निवासी अजय कुमार कहार(30) और शशिकांत डहरिया(22) समेत पांच अन्य केटरर्स को हिरासत में लिया गया।पूछताछ में पता चला कि सिवनी के ही तीन लोगों ने शुक्रवार को ओड़िशा से चार पहिया वाहन में 3 सौ किलो गांजा लाकर मकान में छिपाकर रखा था। करीब 50 किलो गांजा रायपुर के ही स्थानीय विक्रेताओं को इन लोगों ने बेच दिया था और बाकी को मप्र ले जाने की  फिराक में थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed