भाजपा से बिना शर्त माफी मांगे कांग्रेस की लबरा मंडली: शिवरतन शर्मा

0
shivraratan sharma 3

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी सहित कांग्रेस की पूरी लबरा मंडली से कहा कि वह भाजपा से बिना शर्त माफी मांगे अन्यथा उनकी झूठ फरेब की करतूतों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरे प्रमाण के साथ कांग्रेस की गैर कानूनी गतिविधियों की शिकायत करती है। कांग्रेस बताए कि क्या कांग्रेस की कोरबा प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने स्पीकर हाउस में पत्रवार्ता नही की? कांग्रेस यह भी बताए कि उसके रायपुर प्रत्याशी प्रमोद दुबे मतदाताओं को प्रलोभन देते रंगे हाथांें नहीं पकड़े गए? क्या जगदलपुर में भाजपा के वाहन सभी जरूरी कागजात होने के बावजूद दो दिन नहीं रुकवाएं गए? श्री शर्मा ने कहा कि आदतन झूठे कांग्रेसी शपथ पत्र देकर क्या यह कह सकते है कि भाजपा ने जो शिकायतें की हैं , वे झूठी है और अगर इनकी सत्यता प्रमाणित होती है तो सार्वजनिक जीवन से सन्यास ले लेंगे। क्या वह फिर से गंगाजल हाथ में लेकर यह शपथ लेंगे की भाजपा की उपर्युक्त शिकायतें सही नहीं हैं? श्री शर्मा ने कहा कि हालांकि कांग्रेस की विश्वनीयता बिलकुल संदिग्ध है और झूठ बोलने में महारत हासिल है।
श्री शर्मा ने कहा कि श्री त्रिवेदी ने हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की कथित डायरी के आधार पर भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार का बेबुनियाद आरोप लगाया था। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा श्री त्रिवेदी को जारी नोटिस के जवाब में भाजपा की शिकायत को फर्जी बताने की धूर्तता दिखाई गई है। यही कांग्रेस का असल चरित्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *