December 14, 2025

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजीव भवन पहुंचे शहीदों को दी श्रद्धांजलि : विद्या भैया, नंदकुमार पटेल, उदय मुदलियार, महेन्द्र कर्मा को किया याद:अंत मे कहा शाबाश शैलेश

0
IMG-20190127-WA0006

कांग्रेस संचार विभाग के अच्छे कार्य के लिये दिग्विजय सिंह ने कहा शाबाश शैलेश

रायपुर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे। नवनिर्मित राजीव भवन को देखा और सराहा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विजिटर बुक में दस्तखत किये। राजीव भवन में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद उदय मुदलियार, शहीद विद्याचरण शुक्ल, शहीद महेन्द्र कर्मा शहीदों को याद करते हुये भावुक हुये। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री

दिग्विजय सिंह कांग्रेस संचार विभाग के कार्यालय आये। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को स्वागत किया। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी को अच्छे कार्य के लिये दिग्विजय सिंह ने कहा शाबाश शैलेश। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय

सिंह ने मीडिया से भी चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह भी उपस्थित थे। प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन के कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुये कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ऐसे ऐतिहासिक चित्र का होना खुशी की बात है।
इस असवर पर पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सुभाष धुप्पड़, प्रदेश सचिव अजय साहू, गजराज पगारिया, उदय सिंह सहित कई दिग्गज नेता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed