कांग्रेस ने जो कहा वो किया:सुशील आनंद शुक्ला

0
Sunil Anand Congress Raipur 20181127_215006

रायपुर,कांग्रेस सरकार गठन के पहले ही दिन मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के वायदे के अनुरूप किसानो का कर्जा माफ कर और धान की खरीदी 2500रु प्रति कुंटल कर के यह साबित कर दिया की कांग्रेस जो कहती है वो करती है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की राज्य के किसानो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुँह पर भी करारा तमाचा है जो लगातार किसानो के कर्ज माफ़ी के वायदे पर प्रदेश मे झूठा भ्रम फैलाने मे लगी थी। मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने झीरम नर संहार के गुनाहगारो को सलाखों के पीछे डालने के लिए विशेष जाँच दल गठित करने का निर्णय ले कर प्रदेश के लाखो कांग्रेस जनों और राज्य की जनता मे एक उम्मीद जगाई है अब झीरम का सच सामने आएगा। कांग्रेस सरकार के पहले ही दिन लिए गए तीनो ऐतिहासिक फैसले राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले है। मुख्य मन्त्री भूपेश बघेल ने अहसास करवा दिया है की होनहार बिरवान के होत चिकने पात। छ्त्तीसगढ़ मे सुशासन और लोक कल्यानकारी राज्य की स्थापना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *