February 3, 2026

मोदी के 36 माह पर छत्तीसगढ़ की जनता के 36 सवाल- मोहम्मद अंसार

0
ansaar bhai photo

जोगी एक्सप्रेस 

रायपुर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रांतीय प्रवक्ता मोहम्मद अंसार मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने पर भाजपाईयों के प्रचार प्रसार को नौटंकी करार देते हए कहा कि गांव – गांव में लोग मोदी भक्तों व भाजपाईयों से सवाल पूछ रहे है और वे भाग रहे है। मोदी सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने का दावा करने वाले भाजपाईयों से मोहम्मद अंसार ने 36 सवाल पूछते हुए उनसे कहा है कि छत्तीसगढ़ की जनता को इन 36 सवालों का जवाब भाजपाईयों को देना होगा।
 
1. कितने करोड़ युवाओं को रोजगार दिया ?
2. गंगा मैया कितनी साफ हुई ?
3. बुलेट ट्रेन के कितने कोच  तैयार हुए ?
4. मेक इन इंडिया का क्या परिणाम रहा ?
5. कितने दागी नेता जेल गए ?
6. धारा 370 का क्या हुआ ?
7. कितने कशमीरी पंडित को उनके घर मिले ?
8. पेट्रोल डीजल कितना सस्ता हुआ ?
9. मंहगाई कितनी कम हुई ?
10. रसोई गैस की कीमत कितनी कम हुई ?
11. आम जनता के लिए क्या किया ?
12. लाहौर -करांची में कहां तक कब किया ?
13. सेना को कितनी छूट मिली ?
14. चीन थर-थर कांपा क्या ?
15. देश ईमानदार देशों की श्रेणी में आया क्या ?
16. किसानों की खुदकुशी बंद हुई क्या ?
17. जवानों का खाना सुधरा क्या  ?
18. बिहार को 130 लाख करोड़ का पैकेज दिया क्या ?
19. अलगावादी नेताओं की सुविधाएं बंद हुई क्या ?
20. औवैसी जेल गया क्या ?
21. राम मंदिर बना क्या ?
22. विदेशी दौरो से फायदा हुआ क्या ?
23. गुलाबी क्रांति , गौ हत्या रूकी क्या ?
24. कितने स्मार्ट सिटी बन गए ?
25. डाॅलर का मूल्य रूपये के मुकाबले कम हुए क्या ?
26. सांसदों के गोद लेने से कितने गांवों की काया पलट गई ?
27. महिलाओं पर अत्याचार रूका क्या ?
28. 100 दिनों के अंदर विदेशों से काला धन आया क्या  ?
29. बीप एक्सपोर्ट में भारत को नंबर वन किसने बनाया ?
30. कितने लोगों को 15 लाख मिले ?
31. नोटबंदी से आतंकवाद व नक्सलवाद का कमर टूटा क्या ?
32. देश के अंदर घूसखोरी बंद हुई  ?
33. भारत में कितनी खुशहाली आई ?
34. स्वच्छता अभियान का क्या परिणाम रहा ?
35. पनामा घोटाले के आरोपी का क्या हुआ ?
36. डाॅॅ. रमन सिंह के तर्ज पर मोदी सरकार भी एक साल के लिए कमीशनखोरी बंद करने वाली है क्या है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed