October 29, 2024

ईवीएम पर उँगली उठाने से रमन सिंह क्यों तिलमिला जाते है?धनंजय

0

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर रमन सिंह के विकास के दावों को खारिज कर दिया। राज्य में 15 साल से कुशासन कमीशनखोरी भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे किसान, मजदूर, महिला, युवा, गरीब विरोधी भाजपा की सरकार काबिज था। सत्ता परिवर्तन के लिये हुये मतदान के बाद मिले रुझानों से कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कांग्रेस की सरकार बनने औऱ भाजपा की करारी हार की खबर से बेचैन रमन सिंह भाजपा मिलकर हार को जीत में बदलने पूर्व नियोजित प्लानिग के तहत मतगणना में गड़बड़ी करने के फिराक में है। रमन भाजपा और उनके सहयोगियों के द्वारा जनमत के खिलाफ किये जा रहे षड्यंत्र को रोकने कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा करने सजग प्रहरी की भूमिका निर्वहन कर रहें है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रतजगा से ईवीएम में गड़बड़ी करने की फिराक में बैठे भाजपा और उनके सहयोगियों बेचैन है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जब भी ईवीएम में गड़बड़ी और निर्वाचन कार्य मे लगे कुछ अधिकारियों के कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगती है, तब-तब भाजपा गड़बड़ी करने वालो के पालनहारे के बतौर गड़बड़ी करने वालो को बचाने सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *