भाजपाई ईवीएम के प्रवक्ता बन रहे :सुशील आनंद शुक्ला

0
Sunil Anand Congress Raipur 20181127_215006

भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक -कांग्रेस


रायपुर, भारतीय जनता पार्टी का चरित्र अलोकतांत्रिक हो चुका है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश व्यापी परिवर्तन की लहर से चुनाव परिणाम के पहले ही भाजपाई बौखला गए है। अंतागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी की खरीद फरोख्त और कांग्रेस विधायक रामदयाल उइके का दलबदल करवा कर भाजपा ने पहले ही साबित कर दिया है कि सत्ता बचाने के लिए वह किसी भी स्तर तक गिर सकती है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा गोवा, मणिपुर में किस प्रकार जनादेश का अपमान किया था उसे सारे देश की जनता ने देखा है। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अपनी तय हार से बौखलाई भाजपा एक बार फिर से अलोकतांत्रिक गतिविधियों में शामिल हो गए है। विभिन्न जिलो में रखी ईवीएम के स्ट्रांग रूम में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ उठ रही आवाजो पर भाजपा के नेता बौखला क्यो रहे है? ईवीएम की खराबी पर सवाल उठने पर भी भाजपाई ईवीएम मशीनों के पैरोकार के रूप में ऐसे बिफर जाते है जैसे दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ईवीएम मशीनों का अविष्कार किया है, लोग उस पर उंगली उठा रहे है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपाई कितनी भी कोशिश कर ले प्रदेश की जनता ने अबकी बार परिवर्तन के लिए मतदान किया है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की बिदाई हो चुकी है 11 दिसम्बर को मतगणना की औपचारिकता मात्र बची है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *