December 14, 2025

भाजपा विपक्ष में बैठकर देखेगी, किसानों को कर्ज मुक्त होते हुये: त्रिवेदी

0
as38

भाजपा विपक्ष में बैठकर देखेगी, किसानों को कर्ज मुक्त होते हुये

कांग्रेस की सरकार बनने पर धान का दाम 2500 रू. क्विंटल भी मिलेगा और कर्जा होगा माफ

दो साल का बकाया बोनस भी देगी कांग्रेस सरकार बिजली बिल करेगी हाफ

भाजपा से ईवीएम को बचाये रखने रतजगा करना पड़े तो कांग्रेसी वो भी करेंगे


रायपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा किसानों को कर्ज मुक्त और खुशी से झूमते हुए नहीं देखना चाहती है। भाजपा 15 सालों से किसानों के नाम पर योजनायें बनाकर उद्योगपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही थी। कांग्रेस के कर्ज मुक्ति के संकल्प और कांग्रेस की सरकार बनने से किसानों के चेहरे में दिख रही खुशहाली भाजपा को हजम नहीं हो रही है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के कारण ही फसल बीमा का मुआवजा सही ढंग से किसानों को नहीं मिल पाया। जिसके कारण हताश, परेशान कर्ज से दबे 14000 किसानों ने आत्महत्या कर लिया। किसानों के खेती के लिए उपलब्ध पानी भी उद्योगपतियो को बेचा गया। छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल के कमीशन खोर भ्रष्टाचार कुशासन की भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान किया है। मतदान के बाद मिले रुझानों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों का कर्जा माफ होगा तो कौशिक जी सहित सभी भाजपा नेताओं के पेट में दर्द शुरू हो गया है।

भाजपा से ईवीएम को बचाये रखने रतजगा करना पड़े तो कांग्रेसी वो भी करेंगे
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो भाजपा से ईवीएम को बचाए रखने कांग्रेस के कार्यकर्ता रतजगा भी करेंगे। जनता ने 15 साल के भाजपा की कुशासन, भ्रष्टाचार सरकार के खिलाफ अपना मत दिया है। मतदान के बाद मिले रुझानों से भाजपा में उथलपुथल मची हुई है। कालेधन औऱ बाहुबल का उपयोग कर लोकतंत्र के खिलाफ काम करने वाली भाजपा को जनता का समर्थन नहीं मिला। 90 विधानसभा सीटों में भाजपा के प्रत्याशियों की स्थिति खराब है। भाजपा की सत्ता और संगठन अनैतिक तरीकों का इस्तेमाल कर चौथी बार सत्ता पाने की जुगत में लगी हुई है। कांग्रेस जब भी ईवीएम के विषय में सवाल करती है तो भाजपा में खलबली मचती है ऐसा लगता है कि भाजपा की जीत का रहस्य ईवीएम मशीन में ही है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि कांग्रेस के द्वारा सभी 90 विधानसभा प्रत्याशियों और जिला ब्लाक कमेटियों को ईवीएम मशीनों से कोई छेड़छाड़ नहीं हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा ?
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि प्रथम चरण के मतदान के बाद 395 पोलिंग पार्टियों को पैरा मिलिटरी फोर्स के कैम्पों में क्यों रोका गया? उसी दिन हेलिकाप्टर से लाने की सुविधा होने के बाद भी उसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया?
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि बस्तर का मतदाता उंगली कर जाने के धमकी के बाद इसलिये मतदान करने निकला कि वह भाजपा के गुंडाराज और शोषण से त्रस्त होकर बदलाव की इबारत लिखना चाहता था।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धरमलाल कौशिक भूल गये कि छत्तीसगढ़ में 14000 किसानों की आत्महत्या डॉ. रमन सिंह के राज में हुई है। किसानों का कांग्रेस पर अटूट विश्वास है, इसलिये वो अब पल-पल कांग्रेस की सरकार बनने का इंतजार कर रहा है। वो अब छत्तीसगढ़ का किसान भाजपा के छलावे में नहीं आने वाला है। 11 दिसंबर को धरमलाल कौशिक और भाजपा का भ्रम टूट जायेगा कि किसान किसके साथ है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि किसानों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का अपने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और सांसद ताम्रध्वज साहू, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे, पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करूणा शुक्ला, कांग्रेस विधायक दल के उपनेता कवासी लखमा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, गुरू रूद्रकुमार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के उस वादे पर अटूट विश्वास है, जिसमें उन्होने एक अक्टूबर से पहले लिये गये सारे कर्ज माफ करने की बात कही है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद धरमलाल कौशिक गांव जाना छोड़ चुके है, किसान से नाता तोड़ चुके है। इसलिये उन्हें पता नहीं है कि छत्तीसगढ़िया किसान दिवाली के समय से धान बेचना शुरू कर देता है। 50 फीसदी से ज्यादा धान कटकर खलिहान में आ चुका है लेकिन किसान अब अपनी चुनी हुई कांग्रेस की सरकार बनने का इंतजार कर रहे है। कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के बाद किसान इस बात से आश्वस्त है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उन्हें धान का वाजिब कीमत 2500 रू. मिलेगा और किसानों का सारा कर्ज माफ होगा।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि 15 साल के कुशासन से मुक्ति के लिये जिस तरह प्रदेश का हर तबका युवा, महिला, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी सहित सारे लोग निश्चय करके कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने निकले, उससे भाजपा घबरा गई है और जनता का सामना करने का साहस उनके नेताओं में नहीं रह गया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धरमलाल कौशिक को भी शायद वे सत्ताधारी दल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आखिरी बार प्रेस कांफ्रेंस कर रहे है, इसलिये उनका बयान ‘विदाई’ के समय का भावुकता के ढोंग से भरा भाषा में रहा है। हमारी संवेदना भाजपा और धरमलाल कौशिक के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed