October 28, 2024

तीसरे दिन जरवाय,टाटीबंध, गुढ़ियारी क्षेत्र पहुँची जन आशीर्वाद परिक्रमा

0

सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु खुशवंत नाम साहेब भी थे साथ में उपस्थित

रायपुर । इंडियन नेषनल कांग्रेस से रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी विकास उपाध्याय का (जनसंपर्क) जन आशीर्वाद परिक्रमा आज तीसरें दिन टाटीबंध, जरवाय,गुढ़ियारी पहुँचा। टाटीबंध में विकास उपाध्याय ने सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत नाम साहेब जी का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके बाद समाज के लोगो के साथ मिलकर विकास उपाध्याय ने टाटीबंध में जन आशीर्वाद परिक्रमा कर जनता से जन के बीच परिवर्तन की बात रखी। सतनामी समाज के धर्मगुरु श्री खुशवंत

नाम साहेब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत 15 वर्षों से हमारे समाज को अंदेखा किया जा रहा हैं। इस बार पूरा समाज भ्कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा हैं और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने को लेकर पूरा सतनामी समाज संकल्पित है। साथ ही विकास उपाध्याय ने रविवार के दिन चर्च में होने वाली प्रार्थना में षामिल होकर क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। चर्च में उपस्थित सभी लोगों से मिल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। टाटीबंध के बाद जन आर्षीवाद परिक्रमा जरवाय पहुँची, जहाँ विकास उपाध्याय ने क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उपस्थित दर्शकों से आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।


इसके बाद विकास उपाध्याय गुढ़ियारी पहुँचे, जहां अलग-अलग जगहो पर बैठक में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से इस बार चुनाव में परिवर्तन कर आशीर्वाद देने की अपील की। रायपुर पश्चिम विधानसभा के इस जन आशीर्वाद परिक्रमा को जनता का अपार स्नेह व सहयोग मिल रहा हैं। जनता के इस सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने इस बार सरकार बदलने का मन बना लिया हैं और निश्चित ही इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को जनता का भरपुर आशीर्वाद मिलेगा और परिवर्तन के साथ कांग्रस की सरकार बनेगी। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित शर्मा, शिवश्याम शुक्ल, सूरज साहू, सोहन शर्मा, रवि थॉमस, विशाल शाह,बहैप्पी बाजवा, पम्मी चोपड़ा, कमल साहू, विजय राठी, विकास जोशी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *