October 28, 2024

भाजपा के स्टार प्रचारक आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर

0

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का छत्तीसगढ़ प्रवास


रायपुर। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दूसरे चरण के धुंआधार चुनाव प्रचार में आज 12 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 10ः15 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। प्रातः 10ः30 बजे पिथौरा विधानसभा बसना जिला महासमुंद रवाना होंगी। प्रातः 11ः10 बजे बसना विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 12ः30 बजे सरिया रायगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी। केन्द्रीय मंत्री दोपहर 1 बजे रायगढ़ से कोरबा प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2 बजे कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगी। रामपुर विधानसभा से दोपहर 2ः45 बजे रवाना होकर दोपहर 3ः30 बजे कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगी और आमसभा को संबोधित करेंगी। शाम 4ः20 बजे पंडरिया विधानसभा से रवाना होकर शाम 4ः55 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेगी। श्रीमती ईरानी शाम 7ः40 बजे दिल्ली रवाना होंगी।
भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रातः 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। प्रातः 10ः25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से हेलीकाप्टर द्वारा कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ विधानसभा रवाना होंगे। प्रातः 10ः55 बजे मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12ः10 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर विधानसभा पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1ः35 बजे प्रेमनगर से प्रस्थान कर सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी दोपहर 3 बजे बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4ः50 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7ः40 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *