October 28, 2024

राहुल को जवाब मांगने का हक नहीं: शाह

0

गरियाबंद  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि 55 वर्षो तक देश का विकास नहीं किया और अब पिछले पंद्रह वर्षो से भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ को विकास की ऊचाईयों पर ले गयी है, तो श्री गांधी जवाब मांग रहे हैं, उन्हे जवाब मांगने का हक नहीं हैं।

श्री शाह ने यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबाेधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ विकास में बेहद पीछे था, कांग्रेस ने तो इसे बीमारू राज्य बना दिया था। जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है, इसे बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी पर ला खडा किया गया है। उन्हाेंने कहा कि अब चौथी बार भाजपा की सरकार बनने पर इसे समृद्धि राज्य बनाया जायेगा।

श्री शाह ने कांग्रेस की पर आरोप लगाते हुए कहा कि कभी विकास का काम नहीं किया। गरीबों के विकास कार्य के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 से अधिक योजनाएं लागू की। आम जनता को घर ,गैस और शौचालय भाजपा की सरकार ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *