October 28, 2024

बिलासपुर,भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई कमल दीपावली

0

बिलासपुर, भारतीय जनता पार्टी की कमल दीपावली महिला मोर्चा की बहनों ने आज पूरे बिलासपुर जिले के साथ-साथ बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने-अपने घरों के सामने कमल फूल की रंगोली बनाकर और दीपक जलाकर कमल दीपावली मनाई। इस अवसर पर संकल्प लिया कि छत्तीसगढ-राज्य में चौथी बार भाजपा की सरकार बनाएंगे और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से पांचवी बार रिकार्ड मतों से मंत्री अमर अग्रवाल को चुनाव जिताएंगे।


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजनों ने भी अपने अपने घरों के सामने कमल फूल की रंगोली बनाकर और दीपक जलाकर कमल दीपावली मनाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, स्नेहलता, संध्या सिंह, जयश्री चौकसे, रजनी सोनी, सुमित्रा साहू, नीरजा सिन्हा, सीमा पाण्डेय आदि ने अपने सहभागिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *