केन्द्रीय मंत्री भाजपाई स्टार प्रचारक राज्य की जनता को सत्य बोलने का साहस रखें : कांग्रेस

0
ghanshyam raju tiwari


रायपुर, प्रदेश में चुनावी प्रचार पर उतारे गये केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपाई स्टार प्रचारक पर तीखा हमला करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा है कि स्टार प्रचारको की सभा में भीड़ नहीं जुट रही है, भाजपाईयों को सभा में सुनाने के लाले पड़े है, जिसका प्रमुख कारण केन्द्र की भाजपा नरेन्द्र मोदी सरकार, प्रदेश की रमन सिंह सरकार की जनविरोधी निर्णयों और विफलताओं के चलते यह स्थिति निर्मित है। भाजपाई स्टार प्रचारक राज्य की जनता को बताये चुनावी वायदे से मुकर जाने वाले मुख्यमंत्री रमन सिंह को कितने नबंर देंगे? राज्य में कमीशनखोरी बंद करने की सलाह देने वाले मुख्यमंत्री रमन सिंह से पूछे की, क्या कमीशनखोरी बंद हो गई? राज्य की जनता को सच्चाई से अवगत कराने का साहस भी रखें। केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, प्रदेश के शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की पत्नि के नाम पर फर्जी तरीके से परीक्षा देने के प्रकरण पर कितने नंबर देंगे?  केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, भारत की आंत्रिक सुरक्षा पर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह छत्तीसगढ़ का बढ़ता नक्सलवाद है, क्या केन्द्र की 56 इंची भाजपा मोदी सरकार प्रदेश में बढ़ते नक्सलवाद को खत्म करने कोई ठोस केन्द्रीय निर्णय ले पायेंगे? केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, देश में बढ़ती मंहगाई पर लगाम क्यों नहीं लगा सकी और कितने दिनों में लगाम लगायेंगे? केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, महिला आरक्षण बिल जो पिछले 4.5 सालों में पास नहीं करा सके, क्या अपने अंतिम सत्र में पास करेंगे? केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, प्रति वर्ष दो करोड़ लोगो को रोजगार देना था, अब तक 8 करोड़ लोगो को रोजगार से वंचित किया, क्या अंतिम वर्ष में 2 करोड़ लोगो को रोजगार प्राप्त होगा? केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, लोकपाल बिल की दुहाई देकर सत्ता पर काबिज होना ही एक मात्र उद्देश्य था, क्या अंतिम सत्र में लोकपाल बिल पास होगा?केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, वन रेंक, वन पेंशन जो अब तक पास नहीं हुआ, क्या अपने समय काल के अंतिम महिनों में वंन रेंक, वन पेंशन को लागू करेंगे? केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश में भाजपा के स्टार प्रचारक राज्य की जनता को यह भी बताये की, किसानो के उत्थान एवं हितैषी होने का दंभ भरने वाली भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामी नाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू क्यों नहीं करा सकें? प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने उठाये गये सवालों के जवाब मांगते हुये कहा है कि राज्य की 15 वर्षो में दूर्दशा, वादाखिलाफी, जल, जंगल, जमीन लूटे जाने के लिये जिम्मेदार मुख्यमंत्री रमन सिंह से क्या सवाल पूछने का साहस है? अगर नहीं है तो छत्तीसगढ़ की भोलीभाली जनता आप के जुमलेबाजी, चिकनी-चुपड़ी बातो में आने वाली नहीं है। केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपाई स्टार प्रचारक राज्य की जनता को सच्चाई से अवगत कराने का साहस भी रखें?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed