October 27, 2024

पांचों राज्यों में भाजपा पहले से अधिक सीटों पर जीतेगी : डॉ पात्रा

0

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी पहले से अधिक सीटों के साथ पांच राज्यों में अपनी सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ में 65 प्लस सीटों के साथ डॉक्टर रमन सिंह की चौथी बार सरकार बनेगी। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर संबित पात्रा ने कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ एक बीमारू राज्य था। 2003 तक कांग्रेस की सरकार थी लेकिन कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का विकास नहीं किया। प्रशासनिक आतंक और भारी भ्रष्टाचार के कारण कांग्रेस सरकार को जनता ने हटा कर जब से डॉक्टर रमन सिंह की भाजपा सरकार बनाई तब से छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य से विकसित राज्य बन गया है।
डॉ. पात्रा ने कहा कि डॉक्टर रमन सिंह की भाजपा सरकार ने चहुंमुखी विकास किया है जिसके कारण ही आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ चुनाव की रेस में नहीं है। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में ही कांग्रेस का यही हाल है। अभी कल ही कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री के दावेदार नहीं है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सीडी-सीडी खेल रही है जिसका परिणाम यह है कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष आज आपराधिक कृत्य में संलग्न होने का आरोपी है और वे बेल (जमानत) पर है। उनका कार्यवाहक अध्यक्ष कांग्रेस के बाहर है। इसलिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करना चाहता है।
इस पर उन्होंने पैरोडी कही-कांग्रेस का नेता एक बेल पर, एक रिबेल (पार्टी से बाहर) ,एक का खेल नहीं बना इसलिए तालमेल नहीं हुआ। डॉ. पात्रा ने छत्तीसगढ़ में हुए विकास के ढेरों आंकड़े बताए।ॉ
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य में किसानों को 14 प्रतिशत दर में ऋण मिलता था जिससे किसान कर्ज के बोझ में रहता था और आत्महत्या करता था। किसानों की पीड़ा को डॉक्टर रमन सिंह ने समझा और किसानों को शून्य प्रतिशत दर पर ऋण उपलब्ध कराया। किसानों को फसल बीमा बोनस आदि देकर धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया है। चना के उत्पादन में प्रति क्विंटल सब्सिडी देकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है।
उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस किसानों का ऋण मुक्त करती तो आज किसानों की हालत ऐसी नहीं होती भ्रम की खेती करती है। भाजपा के मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने पहली बार किसानों का ऋण माफ किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने कभी कर्जा माफ नहीं किया है। वह किसानों को भ्रम जाल में डालकर झूठा वादा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *