October 27, 2024

खाली कुर्सिया कांग्रेस के हार का संकेत – धरमलाल कौशिक

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली को विफल बताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश का कर्मशील मेहनतकश किसान ऐसी पार्टी और ऐसे नेता जिनके पूर्वजों ने लगातार इस देश में शासन किया और किसानों का केवल शोषण किया है। किसानों की जमीने हड़पी है, और उन्ही नेताओं के वंशज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी जिन्हें खेती किसानी का कोई अनुभव नही है वे आज चुनावी रंग में छत्तीसगढ़ के भोले भाले किसानों को लुभाने का असफल प्रयास कर रहे है। आज छत्तीसगढ़ के किसानों ने राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में खाली खुर्सियां कांग्रेसियों द्वारा कार्यकर्ताओं को किसान बनाकर सभा स्थल लाने और खाली खुर्सियों को भरने का प्रयास राहुल गांधी जी की तथाकथित किसान हुंकार रैली की विफलता बयां करती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास और किसान रैली की विफलता को आने वाले चुनाव में कांग्रेस की हार का संकेत बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *