December 14, 2025

मॉ भारती ब्राह्मण संघ की पत्रिका संजोग का विमोचन

0
sa235

ब्राह्मण ज्ञान के आधार पर कार्य करें: डॉ.हिमाशु द्विवेदी


रायपुर । मां भारती ब्राह्मण संघ ने समाज के लिए एक पत्रिका संजोग 2018 प्रकाशित की है। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ना काहू से दोस्ती न कोई बैर वर-वधु को हल्दी क्यो लगाई जाती है। जन्म कुण्डली क्यो मिलाना चाहिए, वर-वधु का कुण्डली मिलान कैसे होता है, योनि दोष, नारी दोष, कुण्डली मिलान के लिए गुण मिलान विधि, ब्राह्मण समाज ने अनियमिता को दूर करन, सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए ध्यान रखने सम्बंधी सूज विवाह एक महात्वपूर्ण संस्कार विवाह में 7 सात फेरे क्यों आदि विषयों मे ज्ञान वर्धक लेख है इसके साथ ही विवाह योग्य लड़के लड़कियों का विवरण दिया गया है। पत्रिका विमोचन के मुख्य अतिथि डॉ.हिमाशु द्विवेदी सम्पादक हरिभूमि, प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, कोषध्यक्ष शुगुफ्ता शरीन और मां भारती ब्राह्मण संघ के आध्यक्ष सनत कुमार शर्मा,प्रदेश संयोजक अनिल तिवारी , उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश तिवारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि डॉ. द्विवेदी ने कहा कि ब्रह्मण जी ने शरीर की रचना मे अलग-अलग भाग मे अलगर विद्या का प्रयोग किया है। ईश्वर का शीश सिर ब्राह्हण का परिचायक है। इस लिए ब्राह्मण ज्ञान के आधार पर कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed