माता के दर्शन कर वापस लौट रहे 10 लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत

0
IMG-20181014-WA0018

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2018। आज सुबह ही एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर लौट रहे थे, इसी दौरान ट्रक और स्कार्पियो की सीधी भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गयी। सभी लोग भिलाई के कैम्प वन के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के मुताभिक भिलाई कैम्प वन के एक ही परिवार के 14 लोग दर्शन के लिए डोंगरगढ़ गये थे। माता के दर्शन कर सभी लोग अपनी स्कार्पियों कर से लौट रहे थे तबी सोमनी के पास सामने से आ रही ट्रक स्कार्पियों से जा टकराई। इस भीषण हादसे में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर इनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बहरहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है। शव की पहचान के बाद शव परिजन को  सौप दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed