धनंजय सिंह ने दागा सवाल : अमित शाह कार्यकर्ताओं को नही बताए जय शाह ने 50 हजार से 80 करोड़ कैसे बनाए

0
Dhanjay Singh Thakur Congres 20181011_213027

नक्सलियों के पोषक हैं रमन सिंह

 3 ब्लॉक से 14 जिलों तक पहुंचाये नक्सलियों को

गरीबों के चावल और नमक में घोटाला करने वाली भाजपा का जाना तय कांग्रेस की सरकार बनेगी

रायपुर।भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित करने अंबिकापुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि शाह छत्तीसगढ़ के भोले भाले लोगों को भाजपा के कार्यकर्ताओं को झूठ बोलना सिखा रहे थे। छत्तीसगढ़ को लोगों को झूठ बोलने का तड़ीपार मंत्र दे रहे है। उन्होंने ने कहा अमित शाह को बूथ के कार्यकर्ताओं को बताना चाहिये कि उसका बेटा जय शाह आखिर एक साल में 50 हजार का 80 करोड़ कैसे बनाया? अमित शाह ने 1982 में खुद को बूथ का अध्यक्ष होना और अपने को गरीब परिवार से बताया। अमित शाह को भाजपा के बूथ में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि आखिर 36 साल में अमित शाह ने ऐसा कौन सा काम किया है जो आज वो अरबपति की श्रेणी में है। अमित शाह को भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को बताना चाहिए कि कमीशनखोरी भ्रष्टाचार के अकूत धन को रखने अभिषाक सिंह ने विदेशों में वर्जिनलैंड में क्यां अकाउंट खोला? नान घोटाला के डायरी में कैसे मैडम सीएम का नाम आया? अमित शाह आत्म प्रशंसा और निंदा की राजनीति करते हैं। 15 साल राज्य में भारतीय जनता पार्टी को हो गई है और इन 15 साल बाद भी राज्य की भाजपा सरकार यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आखिर इस राज्य के 1400 किसानों ने क्यों आत्महत्या किया? रोजगार मांग रहे दिव्यांग योगेश साहू मुख्यमंत्री निवास के सामने को क्यों आत्महत्या करना पड़ा? झलियांमारी बालिका आश्रम में दुष्कर्म की घटनाएं कैसे हुई? नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नीरीह निर्दोष आदिवासियों को किस प्रकार से डरा धमका कर उन्हें नक्सली बताकर जेल में बंद कर उनके जल-जंगल-जमीन को कैसे अपने संबंधित उद्योगपति को दिए हैं। उन्होंने कहा कि विचारधारा की लड़ाई में कांग्रेस के विचारधारा के सामने भाजपा बौना साबित हो रही है और इसे दूर करने में अमित शाह नरेंद्र मोदी नाकाम हो चुके हैं। मोदी शाह पूर्व की तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का चरित्र हनन कर छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ना चाहती है। भाजपा में अगर नैतिकता बाकी है तो अमित शाह को बताना चाहिए था कि भारतीय जनता पार्टी का सीडी वाले आका और साहब कौन है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *