कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों ? त्रिवेदी

0
shailesh-2

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के मां दंतेश्वरी दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाने पर भाजपा द्वारा व्यक्त प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों ?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने आज मां दंतेश्वरी के दर्शन दंतेवाड़ा में किये और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की तो इससे भाजपा को हो रही पीड़ा स्पष्ट करती है कि छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालो की भाजपा 15 वर्ष के शासनकाल में बढ़ती संख्या के लिये कौन जिम्मेदार है?
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा पहले अपना घर देखें और उसके बाद कांग्रेस के बारे में कुछ कहें। भाजपा में सौदान सिंह रमन सिंह नंदकुमार साहू गौरीशंकर अग्रवाल अमर अग्रवाल धरमलाल कौशिक प्रेम प्रकाश पांडे बृजमोहन अग्रवाल रामविचार नेताम ननकीराम कंवर अनिल जैन सरोज पांडे किस प्रकार आपसी गुटबाजी में संलग्न है यह पूरा छत्तीसगढ़ जानता है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक चारों तरफ भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता इस समय मुख्यमंत्री रमन सिंह प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे एवं सौदान सिंह की कार्यशैली को लेकर कितने संतुष्ट हैं यह जनता देख भी रही है और समझ भी रही । भाजपा नेताओं ने अपनी कार्यप्रणाली और आपसी खींचतान से इसे बखूबी समझाया भी है। भाजपा में अनुशासन और शुचिता कितनी है, यह तो रायगढ़ की भाजपा कार्यसमिति में मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा 1 साल तक कमीशन खोरी बंद रखने के बयान से स्पष्ट हो चुका है। 15 साल से निरंतर बढ़ती कमीशन खोरी से भाजपा के कार्यकर्ता भी रमन सरकार से नाराज हैं। कमीशन खोरी से भाजपा कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मां दंतेश्वरी के दर्शन किए तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों ? कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की आज हो रही बैठक और केंद्रीय चुनाव समितिकी 12 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल बूथ कमेटी ब्लॉक कमेटी और जिला कमेटियों की अनुशंसा के डॉकेट लेकर आज सुबह नवरात्रि पर पहले दिन की पूजा घर पर करने के बाद खुद 10.30 बजे की नियमित विमान सेवा द्वारा दिल्ली गए हैं। कांग्रेस संगठन की प्रक्रिया के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल द्वारा समूचित निवर्हन से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस के सारे नेता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिये एक जुट है और सब मिलकर छत्तीसगढ़ से भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल के काले अध्याय को समाप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed