October 27, 2024

धनंजय ठाकुर की चुटकी कांग्रेस की सत्ता के संकेत से सकते में भाजपाई

0

गांधी, नेहरू और राहुल गांधी के बाद न्यूज चैनलों की छवि खराब करने में जुटी भाजपा आईटी सेल


रायपुर ज़ी न्यूज़ छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश में चुनावी सर्वे में दिखाए गए आंकड़े को भाजपा के आईटी सेल ने बढ़ा-चढ़ाकर एडिट कर सोशल मीडिया में वायरल किया। इस पर चुटकी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन की मिल रही खुला संकेत से भाजपाई सकते में है। चुनाव जीतने भाजपाई गांधी, नेहरू और राहुल गांधी की ओरीजिनल तस्वीर भाषण एवं बयानों को तोड़-मरोड़ का जनता के सामने सोशल मीडिया में वायरल करते थे। उसके बाद भी जनता के द्वारा तीन राज्यों में भाजपा को नकारें जाने की खबर न्यूज चैनलों में प्रचारित-प्रसारित होने के बाद, जो न्यूज चैनल चुनावी सर्वे में भाजपा की हार बता रहे है, भाजपा अपनी सुनिश्चित हार की खबर को पचा नहीं पा रही है। ज़ी न्यूज़ छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश एक महत्वपूर्ण और का विश्वसनीय चैनल है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर विभिन्न मीडिया घरानों एवं सर्वे करने वाले संस्थानों ने तीनों जगह भाजपा की हार चुनाव में इंगित की है। इससे घबराकर भाजपा के पदाधिकारी और सोशल मीडिया के लोग जनता के विश्वसनीय चैनलों के खबरों को तोड़-मरोड़ कर भ्रम फैला रही है। ज़ी न्यूज़ छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ने भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे खबर का खंडन कर भाजपा आईटी सेल के करतूत का भंडाफोड़ किया है। भाजपा के द्वारा प्रचारित झूठ जनता के सामने बेनकाब हो गया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वैसे भी केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार के विफलताओं के बाद उपजे जनता के आक्रोश से बचने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा को झूठ को सच बनाकर प्रचारित करने कहा है, उन्हीं के निर्देश को छत्तीसगढ़ भाजपा के पदाधिकारी अक्षरशः प्रचारित-प्रसारित करने में लगी हैं। विश्वसनीय चैनल के खबर को भाजपा के आईटी सेल ने तोड़-मरोड़कर प्रचारित-प्रसारित 420 के लिये भाजपा को जी न्यूज चैनलों एवं प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *