December 5, 2025

विकास यात्रा की विफलता से सरकार बौखलाई : स्कूली बच्चियों पर बरसी लाठिया: त्रिवेदी

0
trivedi12

रमन सरकार क्रूर अमानवीय और बेदर्द : कांग्रेस

विकास यात्रा में सरकारी पैसो को भाजपा के प्रचार-प्रसार में किया जा रहा है बर्बाद

https://youtu.be/GN9PJZo7U4U?t=2

रायपुर/ बलौदा बाजार जिले के अमेरा गांव में आज स्कूली बच्चियों पर रमन सरकार की पुलिस ने लाठियां बरसाई। बच्चियों का कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्कूल से जुड़ी समस्याओं और स्कूल तक सड़क बनाए जाने की मांग कर रही थी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बच्चियों पर पुलिस के लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि रमन सरकार का अमानवीय क्रूर चेहरा अब बेनकाब हो गया है। आज बलौदा बाजार जिले में सरकारी कोशिशो के अनुपात में विकास यात्रा में लोग इकट्ठे नहीं हुए। सरकारी अधिकारियों द्वारा लाई गई छुटपुट टोलियों के अलावा विकास यात्रा फीकी रही। दूसरी ओर समस्याओं को लेकर जगह-जगह जनता की नाराजगी मुख्यमंत्री को और विकास यात्रा को सहनी पड़ी। इसी से बौखला कर छोटी-छोटी बच्चियों पर लाठियां बरसाई गई। यह अमानवीय है और क्रूरता की पराकाष्ठा है। कांग्रेसी इसकी कड़ी निंदा करती है। सरकारी खर्चे पर निकाली गयी विकास यात्रा में जगह-जगह सरकारी कर्मचारियों को भाजपा के झंण्डे लगाते देखा गया। विकास यात्रा सीधे-सीधे सरकारी धन का भाजपा के प्रचार के लिये किया जा रहा अपव्यय और बर्बादी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *