महान देश के नागरिक होने का बोध कराते हैं त्यौहार : डॉ. रमन सिंह : मुख्यमंत्री ने जनता को दी सावन के तीज-त्यौहारों की बधाई

0
i21


रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि त्यौहार हमें अपने महान देश के नागरिक होने का बोध कराते हैं। उन्होंने जनता को इस महीने के विभिन्न तीज-त्यौहारों की बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. सिंह ने आज सवेरे आकाशवाणी के रायपुर केन्द्र से प्रसारित अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘रमन के गोठ’ की 36वीं कड़ी में कहा – सावन का महीना त्यौहारों का महीना होता है। स्वतंत्रता दिवस, विश्व आदिवासी दिवस, हरेली, नाग पंचमी, पारसी नववर्ष, ओणम और रक्षा बंधन जैसे त्यौहार हमें महान देश के नागरिक होने का बोध कराते हैं। वहीं दूसरी ओर ये त्यौहार हमें प्रकृति और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सचेत भी करते हैं। डॉ. सिंह ने रेडियो श्रोताओं से कहा – आपको इन सभी त्यौहारों की शुभकामनाएं। अपने रेडियो प्रसारण में मुख्यमंत्री ने ‘रमन के गोठ’ कार्यक्रम के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भी श्रोताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed