February 3, 2026

ऐश्वर्या राय और फन्ने खा

0
as39

मुंबई ,अपनी फिल्म फन्ने खां को प्रमोट कर रही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का कहना है कि गृहिणी देश की सबसे बड़ी सीईओ हैं. ‘इंडियन आइडल 10’ के एक एपिसोड में ऐश्वर्या, अनिल कपूर और राजकुमार राव साथ पहूंची. यहां ऐश्वर्या से एक प्रतियोगी इंदिरा दास की परफॉर्मेस के बाद उनकी मां ने ऐश्वर्या से देश की गृहिणियों पर उनके विचारों के बारे में पूछा. इस पर ऐश्वर्या ने कहा, “गृहिणियां देश के सबसे बड़ी सीईओ हैं और उन्हें देश में अत्यधिक सम्मान और प्रशंसा दी जानी चाहिए. मैं देश और दुनिया के सभी गृहिणियों को पूर्ण सम्मान और प्रशंसा के साथ सलाम करती हूं.”शो के एक जज विशाल ददलानी ने कहा, “दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्य राय बच्चन भी देश की हर एक आम गृहिणी की तरह हैं. मुझे याद है अपने संगीत विश्व दौरे में से जब अमिताभ बच्चन जी ने मुझे और पूरी टीम को डिनर के लिए आमंत्रित किया था, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्य राय बच्चन ने टीम के प्रत्येक सदस्य को अपने हाथों से डिनर कराया.”

sabhaar:web duniya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed