October 23, 2024

जलआवर्धन योजना का काम हुआ पूरा भाजपा ने जताया मुख्यमंत्री को आभार

0

मनेन्द्रगढ़। शहर में बीते 12 वर्षो से चल रही जलआवर्धन योजना का कार्य अब अंतिम चरण पर आ गया है, शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष तपन मुख़र्जी, नेता प्रतिपक्ष गुरुचरण सिंह कालरा सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने कार्यस्थल का जायज़ा लेकर उम्मीद ज़ाहिर करते हुए प्रदेश के मुखिया ड़ॉ. रमन सिंह को धन्यवाद व आभार व्यक्त क़िया।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका क्षेत्राअंतर्गत रहवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का काम जल आवर्धन योजना बीते 12 वर्षो से चल रहा था। जो की अब पूर्ण होने के कगार पर पहुँच चुकी है। ज्ञात हो, की पुराने इंटकवेल से जहाँ से पानी सप्लाई किया जाता था। उसमे हँसिया नदी मिलती थी, जिसके माध्यम से पुरे शहर का कचरा इंटकवेल में चला जाता था, जो की पेयजल के रुप में शहरवासियों के घरों में जाता था, जो की लोगों के लिए बीमारियों का कारण बन जाता था, लेकिन अब नए इंटकवेल के आरंभ हो जाने से चैनपुर से ही पेयजल को सीधे 100 एचपी की मोटर के द्वारा फ़िल्टर प्लाट तक भेजा जायेगा। जो की बदनसिंह मोहल्ला, रापाखेरा, कोड़ाकू दफाई, केवट मोहल्ला, नालापार, रेल्वे लोको, मनी मोहल्ला, के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।


बता दे, की उक्त योजना के तहत राइजिंग लाइन को जोड़कर टेस्टिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पूर्व में 2.25 एमएलडी व वर्तमान में 4 एमएलडी नया प्लांट से लोगों को फ़िल्टर से शुद्धपेयजल मिलेगा। 2007 में सेंशन 8.94 कऱोड़ तो वही 2015 के वर्तमान सेंशन में 17 कऱोड़ 15 लाख 46 हज़ार की जल आवर्धन योजना है। जिसमें एनीकेट 6 करोड़ इंटकवेल 1.86 करोड़, फ़िल्टर 1.30 कऱोड़, वही मौहारपारा व चैनपुर लगभग 88 लाख का ओवरटैंक पाईपलाइन वितरण 27 हज़ार 27 कि.मी. के रेंज इंटकवेल से फ़िल्टर प्लांट लगभग 3 हज़ार 7 सौ मीटर जिससे की 40 हज़ार की आबादी वाली जनसंख्या को जल समस्या से निज़ात मिल सकेगी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने बताया कि मनेन्द्रगढ़ नगर में नया जलआवर्धन योजना शासन द्वारा स्वीकृत प्राकलन के अनुसार बनकर तैयार हो चूका है, नया इंटकवेल से पाईपलाइन जोड़ने का काम कुछ शेष बचा है, ठेकेदार द्वारा अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने का सितंबर माह तक नगर को मुख्यमंत्री द्वारा नया सौगात के रूप में लोकार्पण किये जाने पर जल-प्रदाय का कार्य नगरपालिका द्वारा विधिवत रूप से किया जा सकेगा। शासन के इस दुर्गामी योज़ना से आगामी 15 वर्षो तक नगर में पेयजल समस्या से निज़ात मिल सकेगी। नेता प्रतिपक्ष गुरुचरण सिंह कालरा ने कहा कि नया योज़ना जो लगभग तैयार है,कुछ माह में नगरपालिका को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नगरपालिका परिषद को सौंप दिया

जाएगा। तत्पश्चात इस व्यापक योज़ना की देख-रेख व प्रबंधन का जल-प्रदाय का कार्य नगरपालिका द्वारा किया जाकर अभी तक जो नगर की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी, इससे लोगों को निज़ात मिल सकेगी। और उन वॉर्डों में जहाँ अभी तक भीषण जल संकट खड़ा हो जाता था, नगरपालिका पानी पहुँचाने में अपना हाथ खड़ा कर लेती थी, उन लोगो भी समुचित रुप से पानी मिल सकेगा। वर्तमान जल-आवर्धन से नगर को प्रतिदिन 4 एमएलडी शुद्ध पेयजल फ़िल्टर हेतु मिल सकेगा। साथ ही हसदेव नदी नया एनीकेट व इंटकवेल बन जाने से पर्याप्त मात्रा में जल वितरण हेतु पानी उपलब्ध होगा। भाजपा के पदाधिकारियों ने 1 स्वर में ज़ोर देकर कहा कि बिना किसी भेद-भाव के मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा निर्मित करा कर आगामी दिनों में नगर को पेयजल सहित निस्तारी जल से निज़ात पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। उनके इस कार्य के लिए भाजपा व क्षेत्र की जनता धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष तपन मुख़र्जी, नेता प्रतिपक्ष गुरुचरण सिंह कालरा, पार्षद वॉर्ड क्रमांक 09 रामधुन जायसवाल, युवामोर्चा अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव महामंत्री कार्तिक राव उपाध्यक्ष गिरीश चंदेल, मोहित खरे की उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *