October 23, 2024

राज्य में 100 करोड़ से ज्यादा के 28 पुलों का पूरा हुआ निर्माण: मूणत

0


रायपुर, लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य में सुगम आवागमन के लिए पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान 24 बड़े पुलों का निर्माण किया गया है। लोक निर्माण मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज यहां बताया कि इनके निर्माण में 100 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत आयी है।
श्री मूणत ने बताया कि इनमें पिथौरा-बागबाहरा-कोमाखान-छूरा-गरियाबंद मार्ग पर स्थित मुरईधोवा नाला, सूखा नाला, बगनई नाला और पनिका नाला में 18 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से पुलों का निर्माण हुआ है। इसी तरह जैतपुरी से बेलरगांव नाला तथा बिरगुड़ी बेलरगांव धुरावड़ मार्ग पर जैतपुरी नाला में पुलों का निर्माण 5 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत राशि से किया गया है। बिलाईगढ़ के ग्राम धोबनी पचपेड़ी के बीच बिला नाला 2 करोड़ 8 लाख रूपए, डूमरपाली से झलप मार्ग में डूमरपाली नाला में 2 करोड़ 41 लाख रूपए और रायपुर के सिलियारी खौना कुर्रा बंगोली मार्ग के पथर्रा नाला पर 2 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से पुलों का निर्माण हुआ है। खैरा परसकोल सरहद में सितली नाला पर 2 करोड़ 54 लाख रूपए, डौण्डीलोहारा के खरखरा नदी सेतु-भंवरमरा से उसरी टोला मार्ग पर 3 करोड़ 44 लाख रूपए और बोदेला-आलीवारा मार्ग पर स्थित पेटेश्री नदी पर 9 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से पुल का निर्माण किया गया है।
श्री मूणत ने बताया कि अमलीडीह-मानपुर-मदनवाड़ा मार्ग पर बसेली एवं सहपाल के बीच स्थित भूरके नदी पर 3 करोड़ 95 लाख रूपए, बागमोहलाई-बेलपुटी-मंगनार मार्ग स्थित पेटपुल्ली नदी 4 करोड़ 41 लाख रूपए और कोलावल-पाथरी-किरमिरी मार्ग स्थित मारकंडी नदी पर 3 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से पुलों का निर्माण हुआ है। मुक्ता से बनडभरा के मध्य सोन नदी पर 2 करोड़ 95 लाख रूपए, कोरबा के रीवापार-खरवानी-बालपुर(दर्राभाठा) मार्ग पर सोननदी पर एक करोड़ 92 लाख रूपए और कोरबा जिले के अंतर्गत ग्राम जवाली-ग्राम संघाली के मध्य खोलार नाला पर 4 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत पुलों का निर्माण किया गया है।
इसी तरह सक्ती सिघनसरा-नवापारा मार्ग स्थित बोराई नदी पर 4 करोड़ 28 लाख रूपए, बकालो के पास सरिया नाला में 3 करोड़ 5 लाख रूपए, रहोरा-सेमई-चन्दोरा मार्ग स्थित गोड़कटवा नाला पर 2 करोड़ 2 लाख रूपए और बैकुण्ठपुर-सलवा-खड़गंवा मार्ग पर लौहंदिया नाला पर 3 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से पुलों का निर्माण हुआ है। केदमा-बिनिया मार्ग पर रेहण्ड नदी पर 6 करोड़ 5 लाख रूपए, प्रतापपुर के बंशीपुर से बगड़ा मार्ग पर महान नदी में 3 करोड़ रूपए और कुनकुरी के लावाकेरा से लैलूंगा मार्ग पर ईब नदी पर 5 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से पुलों का निर्माण किया गया है। हर्राटिकरा से कन्या परिसर मार्ग पर बरनई नाले में एक करोड़ 69 लाख रूपए, सामरी-बलरामपुर-चांदो-कुसमी मार्ग के रीगढ़ नदी में 4 करोड़ 8 लाख रूपए और कोरिया जिले के अंतर्गत बिहारपुर से सोनहत मार्ग स्थित बनिया नाला पर एक करोड़ 6 लाख रूपए की लागत से पुलों का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *