October 23, 2024

छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ को सिंहदेव का समर्थन

0

“हम आपके साथ हैं” श्री सिंहदेव

वर्तमान प्रदेश सरकार की जेब कितनी गहरी है पता नहीं :श्री सिंहदेव

एस .गुप्ता 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी महासंघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल के जिला स्तरीय तीन दिवसीय हड़ताल के आज दूसरे दिन नगर पालिक निगम अंबिकापुर के तीन सौ प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अनियमित कर्मचारियों के महासंघ की सदस्यता ग्रहण कर महासंघ को और मजबूत बनाया। इस हड़ताल में जिले के समस्त कार्यालयों में कार्यरत सभी अनियमित कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी है। आज प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष श्री टीएस सिंहदेव ने भी धरनास्थल पर आकर अनियमित कर्मचारियों के समक्ष अपने किए हुए वादे को दोहराया कि “हम आपके साथ हैं” श्री सिंहदेव ने कहा कि हमने रायपुर में भी आप लोगों का समर्थन किया था अब भी कर रहे हैं और

आगे भी आपके साथ रहेंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक लाख चालीस हजार से अधिक अनियमित कर्मचारी कार्यरत हैं कांग्रेस पार्टी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का मुद्दा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी| वर्तमान प्रदेश सरकार की जेब कितनी गहरी है पता नहीं। श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों का कार्यकाल 62 वर्ष की आयु तक होना चाहिए । विगत दो-तीन वर्षों में जिन कर्मचारियों को नाजायज तरीके से उनकी सेवा से पृथक किया गया है वह गलत है, ऐसा नहीं करना चाहिए। अनिश्चितकालीन हड़ताल के आज दूसरे दिन पंचायत विभाग से मनरेगा, आवास, स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं, शिक्षा विभाग, सरगुजा विश्वविद्यालय, नगर पालिक निगम एवं समस्त कार्यालयों की चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की सेवाएं बाधित होने से प्रशासनिक व्यवस्था क्षत-विक्षत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *