February 3, 2026

JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश ने दिया संकेत, हर मुद्दे पर भाजपा का साथ नहीं

0
JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश ने दिया संकेत, हर मुद्दे पर भाजपा का साथ नहीं

नई दिल्ली। बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा और जदयू के बीच कड़ी रस्साकशी तय मानी जा रही है।

राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक में नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि जदयू बिहार में बड़ी ताकत है और कोई इसे नजरअंदाज नहीं सकता है।

वैसे उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन को बरकरार रहने का संकेत देते हुए यह भी साफ कर दिया कि जदयू के साथ जाने या उसके महागठबंधन में दोबारा शामिल होने की कोई गुंजाइश नहीं है।

वैसे तो जदयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि पार्टी कार्यकारिणी में बिहार में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, लेकिन उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों के सामने 2019 की रणनीति का खुलासा किया।

इसके तहत भाजपा के साथ गठबंधन तो बरकरार रहेगा, लेकिन सीटों के बंटवारे पर बातचीत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर ठोस प्रस्ताव आने के बाद ही होगा, लेकिन साथ ही उन्होंने जदयू के हितों का ख्याल रखे जाने के प्रति भी आश्वास्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed