October 22, 2024

भाजपा सांसद पुत्र ने पत्रकार के माता-पिता के साथ की मारपीट, कांग्रेस ने की कड़ी निंदा : कड़ी कार्यवाही और तत्काल गिरफ्तारी की मांग

0

रायपुर/सरगुजा के भाजपा सांसद कमलभान सिंह के पुत्र देवेन्द्र प्रताप द्वारा पत्रकार राकेश गुप्ता के माता-पिता के साथ की गई मारपीट की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि एक महिला और वो भी मां पर हमला करना अक्षम्य अपराध है। कांग्रेस पार्टी हमलावरो पर सख्त से सख्त की कार्यवाही की मांग करती है।

भाजपा शासित राज्यों में लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ की अभिव्यक्ति की आजादी पर भाजपा नेता लगातार हमला कर रहे है। 14 साल पूरा कर चुके रमन सरकार के कुशासन, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार से पीड़ित जनता की आवाज को निरंतर पत्रकारिता के सिपाही कलम की ताकत से उठाकर सरकार को घेरते हैं। भाजपा की सत्ता संगठन की पोल खोलते हैं। भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की पोल खुललने से घबराकर भाजपा के नेता सांसद विधायक एवं उनके रिश्तेदार पत्रकारों को धमका रहे है।

उनके माता-पिता एवं उनके घर पर हमला कर रहे है। रमन सरकार में यह स्थिति रोजमर्रा की बात है। इसके पहले एक विडियो वायरल हुया था जिसमें सरगुजा सांसद स्वयं गाली गलौज करते हुये दिख रहे थे। भाजपा नेताओं और उनकी संतानों द्वारा सरकारी सरंक्षण में पत्रकारों पर हमले किये जा रहे है।

पत्रकारों पर हमलें की घटनाओं का कारण यह सरकारी संरक्षण ही है। सरकारी संरक्षण के कारण भाजपा नेताओं की संतानों की आपराधिक प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *