October 22, 2024

पी.एल. पुनिया, अरूण उरावं, चंदन यादव, भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेताओं ने की सोशल मीडिया, डाटा एनालिटिक्स, मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग की समीक्षा बैठक

0

रायपुर/ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, राष्ट्रीय सचिवद्वय एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी अरूण उरांव, चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, सोमवार को कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक किया। इन बैठकों के पहले सर्किट हाउस में आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास एवं आदिवासी सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कांग्रेस भवन में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सोशल मीडिया प्रभारी रोहन गुप्ता एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में डाटा एनालिटिक्स विभाग के चेयरमेन प्रवीण चक्रवर्ती एवं समन्वयक शशांक शुक्ला ने चुनाव अभियान एवं चुनाव की तैयारी पर पावर प्रजेंटेशन दिया। प्रदेश के सभी जिलों एवं शहर संगठन में चलाये जा रहे शक्ति प्रोजेक्ट की समीक्षा किया गया। शक्ति प्रोजेक्ट की समीक्षा के पश्चात जिला, शहर एवं ब्लाक संगठन की गठन एवं समन्वय समिति से ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा एवं प्रदेश कांग्रेस के मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक किया गया। 26 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे कांग्रेस भवन रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभिन्न समितियों के अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस रायपुर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत भेंट एवं चर्चा करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने शक्ति प्रोजेक्ट में जुड़ने कार्यकर्ताओं के रूझान एवं उत्साह की सराहना की एवं कार्यकर्ताओं के ज्यादा से ज्यादा शक्ति से जुड़ने पर बधाई दिये।
कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने शक्ति प्रोजेक्ट में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों पर ध्यानाकृष्ट करायें व इन खामियों को दूर करने सुझाव दिये।
छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने शक्ति प्रोजेक्ट में छत्तीसगढ़ से 23 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के जुड़ने पर बधाई दी। उन्होने कहा कि शक्ति से जुड़ने पर कार्यकर्ताओं की शक्ति बढ़ेगी। कांग्रेस की शक्ति बढ़ेगी। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की शक्ति से जोड़ना है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिवद्वय अरूण उरांव, चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री मो. अकबर, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार डहरिया, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज मंडावी, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, दीपक बैज, लखेश्वर बघेल, तेजकुमारी गोवर्धन, संचार विभाग के सदस्य राजेन्द्र परिहार, पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी, जगजीत सिंह, चन्द्र प्रकाश बाजपेयी, अरूण तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मीडिया पैनलिस्ट महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, अजय साहू, हरदीप सिंह बेनीपाल, अनिल अग्रवाल, निवेदिता चटर्जी, डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, किरण सिन्हा, एआईसीसी मेम्बर शामू कश्यप, पीसीसी मेम्बर कैलाश कुमार गुप्ता, उषा पटेल रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, जिला अध्यक्षगण विजय केशरवानी, बैसाखू राम साहू, कुंज बिहारी, परमेश्वरी साहू, आर.एन. वर्मा, दिनेश शर्मा, दिनेश यदु, अंकित बागबाहरा, पूर्व महापौर निर्मला यादव, जेठूराम मनहर, स्नेहिल भारद्वाज, तनवीर सिद्दीकी, सन्नी अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, पुष्पेन्द्र परिहार, सारिक रईस खान, अटल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, भागवत सोनकर, बंसता ठाकुर, शकुन्तला साहू, रवि निषाद, सती साहू, वासुदेव यादव, टेकचंद यादव, शिशुपाल भारती, रमेश खंडेलवाल, संतोष राय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *