October 22, 2024

जलवायु परिवर्तन संबंधित कार्यशाला सह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम ग्राम महकोनी में सम्पन्न..

0


*(भानु(अमित) साहू- 9425891644)*
*बलौदाबाजार*। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वीकृत एवं छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केन्द्र द्वारा संचालित स्थानीय हितग्राहियों एवं विभागों हेतु वन ग्राम महकोनी मे आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला सह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण सह क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम मे वन मण्डलाधिकारी, बलौदाबाजार विश्वेश कुमार, राज्य वन अनुसंधान संस्थान रायपुर के डॉ. अनिल श्रीवास्तव एवं उनके सहयोगी वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी, टी. आर.वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी, बिलाईगढ़ जे.पी.जायसवाल, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त 22 विभागों के अधिकारी एवं ग्राममहकोनी, दलदली, खोसड़ा, लिमतरी, मौहाडीह, करियाटार एवं सिंघीटार के ग्रामीण बहुत बड़ी संख्या मे उपस्थित हुए। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री कुमार ने जलवायु परिवर्तन परियोजना के महत्व को समझाते हुए समस्त 22 विभागों के अधिकारियों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु निर्देशित किया। अंतिम में भोजन पश्चात क्षेत्र भ्रमण किया गया एवं क्षेत्र की स्थलाक्रृति के अनुरुप प्रोजेक्ट, एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। वही ग्रामिणों द्वारा उक्त परियोजना स्वीक्रृत होनें पर प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed