February 3, 2026

अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर नया रायपुर में केन्द्रीय सशस्त्र बलो के जवानो ने किया योगाभ्यास

0
yoga

रायपुर : अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आज यहॉ नया रायपुर स्थित नरडा के योगा सेन्ट्रल पार्क में छत्तीसगढ़ में पदस्थ केन्द्रीय सशस्त्र बलो के एक हजार से अधिक जवानो ने योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम केन्द्रीय रिजर्व बल (सी.आर.पी.एफ.) द्वारा नया राजधानी विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री नवीन मार्कण्डेय थे। कार्यक्रम में CRPF के महानिरीक्षक श्री संजय अरोरा डी.आई.जी. श्री अजय मिश्रा सहित अन्य सशस्त्र बलो के अधिकारी और सीमा सुरक्षा बल केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्ब्त सीमा पुलिस, सी.आई.एस.एफ. और एस.एस.बी. के जवानों के साथ नया रायपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक आर्ट आफ लिविंग की सुश्री स्वाति शर्मा ने सभी को योग की विभिन्न मुद्राओ में योगाभ्यास कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed