October 23, 2024

मुख्यमंत्री ने दुलदुला में 100 सीटर कौशल विकास केन्द्र शुरू करने की घोषणा की

0

दुलदुला में 103 करोड़ के 300 निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास बारह हजार परिवारों को आबादी पट्टा ढाई हजार किसानों को 4.66 करोड़ का धान बोनस,
विभिन्न योजनाओं में 21,426 हितग्राहियों को 6 करोड़ की सामग्रियां वितरित

रायपुर-मुख्यमत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के तहत आज जशपुर जिले के विकासखंड मुख्यालय दुलदुला में आयोजित आमसभा में 103.59 करोड़ रूपए के 300 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 50.10 करोड रूपए़ के 81 कार्यों का लोकार्पण और 53.49 करोड़ की लागत से 219 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं में 21 हजार 426 हितग्राहियों को 6.06 करोंड़ रूपए की विभिन्न सामग्रियां, सहायता राशि के चेक का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने आम सभा में दुलदुला में 100 सीटर कौशल विकास केन्द्र शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर 2463 किसानों को 4.66 करोड़ का धान बोनस, 12 हजार 010 परिवारों को आबादी पट्टा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 5 हजार महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन और 1835 श्रमिकों को सायकल, औजार सहित विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने दुलदुला की आमसभा में जिन प्रमुख कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें 36.30 करोड़ रूपए की लागत से बालाछापर आरा मार्ग, 8.18 करोड़ रूपए की लागत से खोखसो-बेंजोरा से लुखी-मधवा मार्ग, 80 लाख रूपए की लागत से 16 सोलर हैण्डपंप, 69 लाख रूपए की लागत से तहसील कार्यालय में 4 सोलर पावर प्लान्ट और 23 लाख रूपए की लागत से एस.आर.एल.एम सेन्टर का निर्माण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने आमसभा में जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से 18.49 करोड़ रूपए की लागत से गायबुड़ा से कैलाश गुफा मार्ग, 17.83 करोड़ रूपए की लागत से दमेरा होते हुए चराईडांड़ मार्ग, 3.77 करोड़ रूपए की लागत से बगीचा से डुमरटोली मार्ग में डोड़की नदी पर उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण, 3 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत से पण्डरापाठ और रौनी में सौ सीटर प्री.मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का भूमिपूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *