October 23, 2024

सीडी बनाने वाला, बनवाने वाला और प्रसारित करने वाले हो हवालात में: पी.एल. पुनिया

0

घटते प्रभाव से बौखलाकर विपक्ष को परेशान करने भाजपा ने सीबीआई के तोते को आगे किया
छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव की अम्बिकापुर में पत्रकारवार्ता


रायपुर/ छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने अंबिकापुर में हुये पत्रकारवार्ता में कहा है कि सीडीकांड में सीबीआई ने व्यवसायी को इतना प्रताड़ित किया है कि उसे आत्महत्या करना पड़ा, परिवार वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हम मांग करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में जांच हो, जिसमें सीडी बनाने वाला, उसे प्रसारित करने वाला और बनवाने वालें सभी हवालात के अंदर हों।
जब भी भाजपा फसती नजर आती है, देखती है कि जनता के बीच प्रभाव कम हो रहा है तो वह अपने सीबीआई रूपी तोता को आगे कर के कांग्रेस के लोगों को अथवा विपक्ष को परेशान करती है।
सरकार बनना तय है: भीतरघाती विदा हो गये

सीएम चेहरा की हमें आवश्यकता नहीं है, पहले एकजुटता के साथ प्रदेश में चुनाव जीतें, फिर पार्टी हाईकमान जिसे भी मौका देगी, वहीं सीएम का चेहरा होगा। हमारा ध्यान अभी चुनाव में है। अब तक सरकार नही बनी, लेकिन इस बार बन जाएगी यह तय है, अब तक हमारे घर के ही भीतरघाती लोग चुनावों में हमें हराते रहे हैं, अब वे विदा हो गए हैं, अब पूरे कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्रास रुट पर काम कर रहे हैं, निश्चित ही चुनाव जीतेंगे।
कांग्रेस भाजपा से आगे चल रही है। भाजपा वाले हमको फॉलो कर रहे हैं। हम उनसे आगे चल रहे हैं। सड़क पर विकासयात्रा निकलना क्या है? विकास यात्रा तो गांवों में निकालनी चाहिए, ताकि पब्लिक समझ सके, सड़कों पर यात्रा निकाल कर किसे दिखा रहे हैं।
कांग्रेस के 73 विधानसभाओं के संकल्प शिविर पूरे हुये

संकल्प शिविर:– अब तक बिलासपुर, रायपुर, बस्तर एवं सरगुजा में आज शाम तक हम 73 विधानसभा क्षेत्रों में हम संकल्प शिविर पूर्ण कर चुके हैं। हमने ग्रास रुट पर अनुभाग, पारा, मोहल्ला के सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट, कांग्रेस का इतिहास एवं रणनीति सहित सरकार की विफलता को कार्यकर्ताओं तक पहुंचा रहे हैं ताकि वे जनता के बीच कांग्रेस के पक्ष को मजबूती से रख सकें। वर्तमान में किसी भी दल से गठबंधन की आवश्यकता नहीं दिखती है, हम 90 सीटों पर पूरी तरह से तैयारी कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर चुनाव तक जरूरी होगी तो जो दल हमारे विचारधारा से मेल खाते हैं, उनसे गघबन्धन किया जाएगा।वर्तमान उप चुनावों में विपक्षी एकता देखी जा चुकी है, भाजपा को लोगों ने नकार दिया है। 15 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटों पर प्रत्याशी तय कर हम एआईसीसी को भेज देंगे। ताकि जल्द से जल्द सीटों पर प्रत्याशी काम करना शुरू कर दें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा है कि बूथ मैनेजमेंट के तरीके हम कार्यकर्ताओं को बता रहे हैं, हमारे कार्यकर्ता लोगों तक कांग्रेस की उपलब्धियों और इतिहास को पहुंचाये, मौजूदा केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाए। हम संकल्प शिविर के जरिये हर मुद्दे को उठा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता पूरी तरीके से ऊर्जा से भरपूर है तथा ग्रास रूट पर कार्य कर रहे हैं। आगामी सरकार कांग्रेस का बनना तय है।
नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने कहा है कि महंगाई के मामले में बस यही बोलना चाहूंगा कि सूटबूट की सरकार अब एक पैसे की सरकार रह गई है। विपक्ष में रहते हुए उन्हें जो भी खामिया दिखती थी वे अब उन सभी खामियों पर चुप बैठी है। पेट्रोल डीजल का रेट क्या है बताने की आवश्यकता नहीं है। विकासयात्रा के कारण अम्बिकापुर पूरी तरह से परेशान हो चुका है 250 विद्युत पोल को रथ यात्रा के लिए शिफ्ट किया जा रहा है, रोज सुबह से शाम तक विद्युत काट कर पोल शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है, पेड़ काटे जा रहे हैं। यह कैसी विकास यात्रा है। समझ से परे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *