October 24, 2024

मुख्यमंत्री महासमुंद जिले को देंगे लगभग 266 करोड़ के 53 विकास कार्यों की सौगात : जिले के 90 हजार से अधिक किसानों को 165.11 करोड़ का धान बोनस, 8187 परिवारों को आबादी पट्टे

0

विकास यात्रा 2018 :दूधापाली में 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र सहित कोलपदर, अछोली, पिटियाझर में 33/11 के.व्ही. क्षमता के विद्युत उपकेन्द्रों का लोकार्पण
महासमुंद में 71.82 करोड़ रूपए की लागत के रेल्वे ओवरब्रिज का होगा शिलान्यास

रायपुर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान दूधापाली कल 27 मई को महासमुंद जिले के सरायपाली में आयोजित आमसभा में लगभग 265 करोड़ 80 लाख रूपए लागत के 53 विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। वे इनमें 118 करोड़ रूपए लागत से पूर्ण हो चुके 35 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 148 करोड़ रूपए लागत से बनने वाले 18 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत एक लाख 18 हजार हितग्राहियों को लगभग 16 करोड़ 77 लाख रूपए की सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित करेंगे। डॉ.सिंह इनमें से 90 हजार 917 किसानों को 165 करोड़ 11 लाख रूपए का धान बोनस, 12 हजार 34 किसानों को फसल क्षतिपूर्ति राशि के रूप में 19 लाख 79 हजार रूपए की राशि, 8 हजार 187 परिवारों को आबादी पट्टे वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें ग्राम दूधापाली में 17 करोड़ 31 लाख रूपए की लागत से निर्मित 132/33 के.व्ही. क्षमता का विद्युत उपकेन्द्र, 1 करोड़ 30 लाख रूपए लागत के ग्राम कोलपदर में 33/11 केव्ही, 2 करोड़ 03 लाख की लागत से ग्राम अछोली में 33/11 केव्ही, 1करोड़ 16 लाख की लागत से ग्राम पिटियाझर में 33/11 केव्ही का नया उपकेन्द्र शामिल है। मुख्यमंत्री इन कार्यो के साथ 10 करोड़ 14 लाख रूपए लागत से राजिम के हथखोज-चिंगरौद मार्ग के सुखा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 18 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से पिथौरा-बागबाहरा-कोमाखान-छुरा-गरियाबंद मार्ग के मुरईधोवा नाला और सूखा नाला पर उच्च स्तरीय पुल, 9 करोड़ 59 लाख 79 हजार रूपए की लागत से मेमराडीह से चिखली मार्ग के बाद्य नदी पर उच्च स्तरीय पुल, 6 करोड़ 51 लाख 89 हजार रूपए की लागत से बसना में केरामुण्डा से कपसाखुटा मार्ग लंबाई 9.00 किमी निर्माण, 6 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से बिरकोनी में जल प्रदाय योजना, 7 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत से बागबाहरा (तेंदूलोथा) से चण्डी मंदिर मार्ग 3.19 किमी निर्माण, 3 करोड़ 16 लाख रूपए की लागत से जोरातराई -रैताल मार्ग के जोरातराई नाला पर पुल निर्माण, 2 करोड़ 55 लाख रूपए लागत से कोसरंगी में निर्मित एनीकट, 2 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से ग्राम खैरा-परसकोल मार्ग के सितली नाला पर पुल निर्माण, 77 लाख रूपए की लागत से महासमुंद विकासखंड में बहुविकलांग विशेष विद्यालय भाग- 2 निर्माण, 66 लाख रूपए लागत सेे ग्राम लभरा खुर्द में मृदा परीक्षण केन्द्र निर्माण, 1 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से ग्राम दर्रीपाली से मधुबन मार्ग लम्बाई 0.90 किमी., सात गांवों की नल-जल योजनाओं -लगभग 18 लाख रूपए की लागत की ग्राम कुरचुण्डी की नलजल प्रदाय योजना, 31 लाख रूपए की लागत की ग्राम बिछिया, 31 लाख रूपए की लागत की ग्राम चिमरकेल, 47 लाख रूपए की लागत की ग्राम रसोड़ा, 17 लाख की लागत से ग्राम भूतहाबाहरा में नलजल प्रदाय योजना, 20 लाख रूपए की लागत से ग्राम उमरिया में नलजल प्रदाय योजना, और 29 लाख रूपए की लागत की ग्राम आमापाली में नलजल प्रदाय योजना का लोकार्पण करेंगे।
डॉ. सिंह लगभग 2 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से पुरूषोत्तमपुर से डोंगरीपाली मार्ग में जमदरहा नाला पर वृहद पुल, 3 करोड़ 65 लाख रूपए की लागत से ग्राम चंदखुरी-बिजराभाठा मार्ग के उन्नयन कार्य लंबाई 2.40 किमी., 4 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत से ग्राम जगदीशपुर से जीराडबरी मार्ग का उन्नयन कार्य लंबाई 2.50 किमी., और 2 करोड़ 92 लाख 06 हजार रूपए की लागत से ग्राम बाराडोली से कोदोपाली मार्ग उन्नयन कार्य लंबाई 1.50 किमी, 2 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से कटंगी नाला पर किसड़ी से टीभूपाली सड़क में वृहद पुल, लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित सराईपाली में जम्हारी पंडरीपानी मार्ग लंबाई 3.60 किमी निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत से कोकड़ी दमोदरहा मार्ग लंबाई 3.20 किमी का लोकार्पण करेंगे।
डॉ. सिंह जिन निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे, उनमें 71 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से महासमुंद रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण, 33 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से झिलमिला से जम्हारी-साजापाली मार्ग लंबाई 15.00 किमी तक उन्नयन कार्य, महासमुंद में लगभग 16 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, 56 लाख रूपए की लागत के तहसील कार्यालय पिथौरा भवन निर्माण, 1 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से केदुआ से मोहनमुड़ा सड़क निर्माण, 2 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत से टेमरी से बनोभाठा सड़क, 1 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से सेमलिया से कुण्डापाली भोथिया तक सड़क निर्माण कार्य, 1 करोड़ 25 लाख रूपए की लागत से बालसी से भंवरपुर रोड़ अस्पताल तक सड़क निर्माण, 2 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से लिमाउगुड़ा से काकेनचुवा मार्ग में पुल निर्माण, 6 करोड़ 07 लाख रूपए की लागत से चारभाठा से कलेण्डा तक सड़क निर्माण, 1 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से ढालम से डोंगरीपाली तक सड़क निर्माण, 4 करोड़ 52 लाख 03 हजार रूपए की लागत से जम्हारी से दुलारपाली मार्ग का निर्माण पुल-पुलिया सहित 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम भूथिया में नलजल प्रदाय योजना और 18 लाख की लागत से ग्राम दुर्गापाली में नलजल प्रदाय योजना का शिलान्यास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *