February 3, 2026

छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ ब्लाक इकाई प्रतापपुर की बैठक सम्पन्न

0
c8
सूरजपुर (अजय तिवारी) : छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ जिला सूरजपुर के विकास खण्ड इकाई प्रतापपुर की आवश्यक बैठक का आयोजन प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह , जिला महासचिव बिनोद प्रजापति , जिला उपाध्यक्ष चन्द्रदेव चक्रधारी , जिला महामंत्री नागेन्द्र सिंह की उपस्थिति में किया गया ।बिकास खण्ड प्रतापपुर की बैठक में प्रान्त के निर्णय अनुसार वाल राइटिंग कर ” विधानसभा मिशन लक्ष्य संविलियन ” अधिक से अधिक संख्या में लिखने का निर्णय लिया गया साथ ही 26 मई को बिधान सभा स्तरीय संविलियन संकल्प सभा प्रतापपुर में करने का निर्णय लिया गया , कार्यक्रम से पूर्व मोर्चा की बैठक कर रूप रेखा तय किया जायेगा । बैठक में उपस्थित प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि हमारी एक सूत्रीय मांग संविलियन है जिसको प्राप्त करने हेतु हम सब पीछे नही हटेंगे अब हमें संविलियन से कम कुछ स्वीकार्य नही है ।जिला महासचिव बिनोद प्रजापति ने कहा कि संविलियन हेतु हम लगतार संघर्ष किये है आगे भी करते रहेंगे, 26 मई की संकल्प सभा की हमारी तैयारी है।हम अपने संविलियन के समर्थन में जन समर्थन जुटाएंगे।
जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह ने कहा कि शासन दबाव में है और संविलियन के अलावा अन्य कोई विकल्प नही है। हमारा संघर्ष संविलियन होने तक जारी रहेगा।
जिला उपाध्यक्ष चंद्रदेव चक्रधारी ने कहा कि हमारा संगठन संकुल से राज्य तक मजबूत है और हम छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक मोर्चा के बैनर तले संविलियन मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुंदन मिश्र ने कहा कि 26 तारीख को विशाल संकल्प सभा का आयोजन होगा और हम जनसमुदाय के साथ संविलियन करने वाले का साथ देने हेतु संकल्पित होंगे। हमारा मोर्चा संकल्प हेतु एकजुट है।
कार्यक्रम को अन्य सभी पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
आज के कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री रंजय सिंह के साथ जिला उपाध्यक्ष चंद्रदेव चक्रधारी, जिला महासचिव बिनोद प्रजापति, जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री रविकांत जायसवाल ,जिला पदाधिकारी मोहर साय पैकरा , ब्लॉक अध्यक्ष श्री कुंदन मिश्र, ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्यानंद जायसवाल विकासखंड के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती नाजनीन बेगम, संकुल अध्यक्ष शिवशंकर सोनी, रमेश तिवारी,बीरेंद्र कुमार जायसवाल, शेषकुमार ठाकुर, जानकी प्रसाद यादव,बिजय शंकर पैकरा, लुवकुश कुमार, बृज किशोर शुक्ल, अखिलेश कुमार वर्मा, श्रीमती सुचित्रा मेहता,अंजेला केरकेट्टा , रविन्द्र सिंह,मनोज कुमार साव, मनोज कुमार जायसवाल,हरवंश जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता , राम फल राम , सितु राम , रामराज यादव , राम पति , कमलेश्वर खाखा , सुरेंद्र कुमार मिश्रा , मोहर साय , अनिल सिंह , मुनीर हसन अंसारी , अरुण पटेल , अमरेश्वर सूर्यवंशी , राज कुमार यादव ,धरम पाल रजक सहित बड़ी संख्या में ब्लाक कार्यकारणी के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed