October 25, 2024

मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

0


 रायपुर,मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास में राष्ट्रीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले दिव्यांग क्रिकेट खिलाडियों सुनील राव और पोषण ध्रुव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डॉ सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। ये दोनों खिलाड़ी दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, विधवा, परित्यक्ता और तृतीय लिंग वर्ग के लोगों की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 104 के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आज इस टोल फ्री नम्बर की इस सेवा का शुभारंभ किया।  क्रिकेट खिलाड़ी  श्री सुनील राव ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस माह की 5 से 7 तारीख तक बांग्लादेश की राजधानी  ढाका में आयोजित व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता की श्रृंखला भारत ने 2-0 से जीत ली है। दोनों खिलाड़ी छेरिखेड़ी स्थित दिव्यांगजनों की संस्था सेवा निकेतन के छात्र हैं। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव श्री आर प्रसन्ना और संचालक श्री संजय अलंग और सेवा निकेतन संस्था के संचालक फादर सेरिएक जोसेफ सहित समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *