सोनम कपूर की शादी में क्या क्या हो रही तैय्यारिया

0

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर अपने करीबी दोस्त आनंद आहूजा के साथ 8 मई को मुंबई में शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बात की पुष्टी सोनम और आनंद के परिवारों ने पिछले दिनों ही की थी। अब इस शादी से जुड़ी नई खबर यह है कि, मेंहदी सेलिब्रेशन और वेडिंग सेरेमनी को लेकर इन्फॉर्मेशन आ चुकी है क्योंकि इस शादी का वेडिंग कार्ड बाहर आ चुका है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।अनुष्का शर्मा के बाद अब बॉलीवुड की एक ओर प्रसिद्ध अभिनेत्री शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनम कपूर की शादी 8 मई को मुंबई में आनंद आहूजा से होगी। खास बात यह है कि, इस सेलेब शादी का वेडिंग कार्ड सामने आ गया है। इसमें फंक्शन की पूरी जानकारी है। इस कार्ड के मुताबिक रस्मों की शुरुआत 7 मई को मेंहदी सेलिब्रेशन से होगी। इस दिन बीकेसी स्थित सनटेक सिग्नेचर आइलैंड में मेंहदी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद वेडिंग फंक्शन दूसरे दिन 8 मई को रॉकडेल, ब्रांद्रा में सुबह 11 से दोपहर 12.30 के बीच होगा। इसी दिन रात 8 बजे से मुंबई के होटल द लीला में पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस शादी से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड रखा गया है।बताते हैं कि सोनम कपूर की शादी की तैयारी जोर-शोर से शुरु हो चुकी है। वहीं गहने और कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो चुकी है। घर में सजावट भी कर दी गई है। हाल ही में कपूर और आहूजा फैमिली की तरफ से अॉफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया था। इसमें लिखा था कि, कपूर और आहूजा परिवार यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम सोनम और आनंद की शादी के बारे में बताने जा रहे हैं। वेडिंग मुंबई में 8 मई को होगी। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि परिवार की प्राइवेसी को बरकरार रखें। आपकी शुभकामनाओं और प्यार के लिए घन्यवाद। आपको बता दें कि, पिछले दिनों मुंबई में हुए एक इवेंट में आये सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने कहा था कि सोनम कपूर के शादी से जुड़ी किसी भी बात को मीडिया से नहीं छिपाया जायेगा। उन्होंने कहा था कि जब सही समय आएगा वह इस प्रश्न का उत्तर देंगे। और लगता है कि अब यह सही समय आ गया है।

साभारः जागरण .कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed