February 3, 2026

छत्तीसगढ़ संवाद में आज जनसम्पर्क  अधिकारियों के लिए मीडिया संगोष्ठी

0
swaad bhawan
रायपुर / नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद के नये भवन में 28 अप्रैल को जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला के रूप में मीडिया संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनसम्पर्क संचालनालय सहित छत्तीसगढ़ संवाद के अधिकारी और समस्त जिला जनसम्पर्क कार्यालयों के प्रभारी अधिकारी शामिल होंगे। यह संगोष्ठी सवेरे 11 बजे से शुरू होगी और शाम 7 बजे तक चलेगी। अंतिम सत्र में शाम 6 बजे से 7 बजे तक सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता  अनुपम खेर का व्याख्यान होगा।  खेर नये दौर में पुरानी और नई पीढ़ी के बीच परस्पर संवाद का बढ़ता संकट विषय पर व्याख्यान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed