मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की

0
IMG-20260402-WA0107


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए निषाद का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह एवं बस्तर पंडुम की पुस्तिका भेंट की।
मुलाकात के दौरान राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी राज्य में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच खेल, जनजातीय विकास और अन्य समसामयिक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *