घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत से प्रदेश और शहर की जनता का हाल बेहाल : शाहरुख अशरफी

रायपुर,छत्तीसगढ़ में लगातार गैस सिलेंडर की कमी से प्रदेश की आम जनता परेशान हो रही है सबसे बड़ी समस्या अब ये हो रही हैं कि ऑनलाइन बुकिंग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जिसके कारण आम जनता न तो अपना गैस सिलेंडर का नंबर लगा सकती हैं और न ही उनको कोई जानकारी मिल रही है कि उनकी बुकिंग किसके माध्यम से होगी गैस कंपनियां और की ऑफिसों के बाहर घंटों आम जनता की लंबी कतार लगी हुई है कभी network issue तो कभी उनको बताया जा रहा है कि उनके पास अभी गैस की टंकी उपलब्ध नहीं है और उनके पास किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं है कि उनको गैस सिलेंडर की पूर्ति कब की जाएगी इससे आम जनता पूरी तरह से परेशान हो रही है आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की हालात भी वहीं है न तो होटल, ढाबा,और तमाम जो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर उनकी दुकान पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है उनकी पूर्ति नहीं होने पर बहुत सी दुकान बंद हो चुकी है और कुछ बंद होने के कगार पर है कुछ तो अब लकड़ी का चूल्हा जलाकर अपना काम चला रहे है एक तरफ जहा भाजपा रोजगार देने की बात करती है वहीं दूसरी तरफ केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार अब लोगों की दुकान बंद करने में लगी है अगर समय रहते गैस सिलेंडर की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत बड़ी दिक्कत का सामना देश और प्रदेश पर आएगी
शाहरुख अशरफी
मीडिया कोऑर्डिनेट ( प्रवक्ता)
छ:ग प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग