February 24, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में 16 आवेदन प्राप्त, समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

0
20260224_172311


एमसीबी। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में आमजन ने अपनी विभिन्न छोटी-बड़ी समस्याएं सीधे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। जनदर्शन में कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन के दौरान मनेन्द्रगढ़ के वार्डवासियों ने भूमि संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। खैरबना के सरपंच ने विद्युतीकरण से जुड़ा विषय रखा, जबकि सिरौली के सरपंच ने बिना अनुमति संचालित किए जा रहे डामर प्लांट पर रोक लगाने की मांग की। मनेन्द्रगढ़ निवासी डी. सांगा ने रेलवे कॉलोनी स्थित एक किराना दुकान पर बैठाकर सिगरेट पिलाने एवं नशाखोरी कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई।
सलवा निवासी अरविंद पटेल ने सरपंच हीरा सिंह पर पद का दुरुपयोग कर स्वयं एवं अपने भाई को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का आरोप लगाया। मनेन्द्रगढ़ के शिवकुमार यादव ने आवास तक आवागमन हेतु अस्थायी मार्ग खुलवाने का आवेदन दिया। नागपुर निवासी मोतीलाल ने आवास योजना की राशि अन्य व्यक्ति के खाते में स्थानांतरित होने की शिकायत की। झगराखंड निवासी जलन सिंह, जुईली निवासी मानमती, घुटरा निवासी धीरेसाय सिंह, चिरमिरी निवासी सुनीता गुप्ता तथा मनेन्द्रगढ़ निवासी सुनीता ने भूमि संबंधी प्रकरण प्रस्तुत किए।
कुदरा के ग्रामवासियों ने नवीन स्वीकृत भवन के निर्माण स्थल पर आपत्ति दर्ज कराई। खोगापानी निवासी दीपक चौहथा ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत अथवा पुनर्स्थापना की मांग की। कठोतिया स्थित गोयल राइस मिल ने समिति में डीओ के विरुद्ध धान उपलब्ध नहीं होने की शिकायत की। वहीं मालवीय नगर महिला विकास बहुउद्देशीय सेवा समिति, चिरमिरी द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान हल्दीबाड़ी (आईडी क्रमांक 531001024) के वित्तीय वर्ष 2022-23 की मार्जिन मनी एवं वित्तीय पोषण प्राप्त न होने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *