February 2, 2026

मंडल रेल प्रबंधक ने प्रभार लियारेलवे मजदूर कांग्रेस ने नए डीआरएम का किया स्वागत:

0
IMG-20251223-WA0017

शहडोल , साऊथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के मण्डल समन्वयक विजय अग्निहोत्री, जोनल कोषाध्यक्ष साईं किरण (चंदू) एवं डी आर एम कार्यालय ब्रांच सचिव राणा नंदी के साथ बिलासपुर मण्डल के नवपदस्थ मण्डल रेल प्रबन्धक राकेश रंजन के बिलासपुर डीआरएम पद पर पदभार संभालने पर मजदूर कांग्रेस की ओर से स्वागत कर शुभकामनाएं बधाई दी । रेलवे मजदूर कांग्रेस बिलासपुर के जोनल कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण राव ने बताया की इस बैठक में अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक तथा वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी डॉक्टर अंशुमन मिश्रा भी मौजूद थे , इस बैठक में कर्मचारियों से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा हुई जिसमें मुख्यत: मेडिकल विभाग से सम्बन्धित विषय जैसे कोरबा, बृजराजनगर एवं उमरिया में मेडिकल सुविधा ना होने के कारण अन्य निजी अस्पतालों के साथ टाइअप करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई एवं लोको पायलट, सहायक लोको पायलट , सीनियर टेक्नीशियन, ट्रैक मेंटेनर के पदोन्नति एवं साथ में वाणिज्य विभाग के सीसीटीसी के पदोन्नति को भी 31 दिसम्बर 2025 के पूर्व लागू करने हेतु बात की गई।
मण्डल रेल प्रबंधक महोदय से अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई उक्त मुद्दों पर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा जल्द से जल्द निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed