February 3, 2026

गन्ना किसानों को मिलेगी प्रति क्विंटल 50 रूपए की प्रोत्साहन राशि

0
ganna

रायपुर,  गन्ना पेराई वर्ष 2017-18 के दौरान प्रदेश के सहकारी शक्कर कारखानों में किसानों से खरीदे गए गन्ने पर उन्हें 50 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अनुमोदन के बाद कृषि और जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कृषि और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 26 मार्च के आदेश के अनुसार गन्ना उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed