रायपुर शहर जिला भाजपा की टीम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर भेंट कर दी बधाई


भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी समस्त मंडल अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित पार्षदों ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विष्णुदेव साय से भेंटकर बधाई प्रेषित की जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में शाम रायपुर शहर जिला भाजपा के सभी पदाधिकारी रायपुर शहर जिला कार्यालय में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे वहां सभी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पमाला , पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका जन्मदिन मनाया साथ ही मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित की जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जन्मदिवस पर उन्हें पूरी टीम सहित उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया हम सभी उनके जन्मदिवस पर ईश्वर से मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन की मंगलकामनाएं करते हैं जिससे वे भविष्य में भी छत्तीसगढ़ प्रदेश की सतत सेवा करते रहें और हमारे प्रदेश को सफलता की ऊंचाइयों में पहुंचाने अपना योगदान देते रहें ।