February 3, 2026

दलित सांसदों की नाराजगी के बाद दिल्ली में बढ़ी सरगर्मियां, पीएम मोदी से मिले सीएम योगी

0
दलित सांसदों की नाराजगी के बाद दिल्ली में बढ़ी सरगर्मियां, पीएम मोदी से मिले सीएम योगी

लखनऊ : दिल्ली में भाजपा नेताओं के जमावड़े से शनिवार को राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शाम को दिल्ली पहुंच गए। भाजपा के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल दो दिन से दिल्ली में है। इन सभी नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहले से दिल्ली जाने का कार्यक्रम तय था। वह रविवार को दिल्ली से गुजरात जाएंगे जहां उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होना है। शनिवार शाम को दिल्ली में प्रधानमंत्री से भी उनकी भेंट भी पहले से तय थी।

बताया जाता है कि इस बैठक में प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के साथ ही राजनीतिक चर्चा भी हुई है। यह साफ नहीं हो सका है कि विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशियों और दलितों सांसदों की नाराजगी के मुद्दे पर उनकी प्रधानमंत्री से कोई बातचीत हुई है या नहीं।

उधर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का शनिवार को शामली जिले में कार्यक्रम था। यहां से वह दिल्ली चले गए। निजी कार्यक्रम से हरिद्वार गए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय भी दिल्ली लौट गए। इन सभी नेताओं की दिल्ली में मौजूदगी से अटकलें लगी कि भाजपा में शीर्ष स्तर पर कई मसलों को लेकर चर्चा होनी है। हालांकि अधिकृत तौर पर इन नेताओं की राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed