February 3, 2026

जंगली जानवरों से करो साहब हमारी जान माल की सुरक्षा, अखेटपुर के लोगो का छठवें दिन भी धरना जारी

0
जंगली जानवरों से करो साहब हमारी जान माल की सुरक्षा, अखेटपुर के लोगो का छठवें दिन भी धरना जारी

शहडोल। ब्यौहारी के अखेटपुर गांव में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन छठवें दिन भी जारी है, ग्रामीणों की मांग है कि जंगली जानवरों से गांव के लोगो की जान माल की सुरक्षा की जाए। पिछले 5 सालों में बाघ के हमले से अखेटपुर गांव में पांच लोगों की मौत हो चुकी है अब जंगली हाथियों के उत्पादत से लोग परेशान है।

बीते कुछ दिनों से 20 जंगली हाथियों का झुंड गांव में पहुंचकर खेतों में लगी खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है, एवं घरों में भी तोड़फोड़ जंगली हाथी कर रहे हैं। जिससे लोग परेशान हैं,लोगों ने पूर्व में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इसकी शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।जिसको लेकर ग्रामीणों ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जो छठवें दिन भी जारी है।

क्या है प्रमुख मांग

इस संबंध में जब जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया की हमारी मांग है की संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क से सटे ब्यौहारी के गांव बोचरो, आखेटपुर , कोना, खड्डा ,कोइलारी तक तार फेंसिंग की जाए। जिससे गांव में जंगली जानवरों का मूवमेंट कम हो सके।और दूसरी मांग बोचरो से आखेटपुर तक सड़क निर्माण किया जाए अभी गांव के लोगो को इस मार्ग से रात में गुजरना एक बडी चुनौती है। और जंगली जानवरों का आना-जाना इस मार्ग में बना रहता है ,लोग पैदल इस मार्ग से रात में गुजरते हैं तो वह दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। आखेटपुर में संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क जाने के लिए पर्यटकों के लिए गेट बनाया जाए, चुहिरा नागाड़ोल में विद्युतिकरण हो,संजय गांधी राष्ट्रीय पार्क से बांधवगढ़ राष्ट्रीय पार्क तक जानवरों के लिए कॉरिडोर बनाया जाए। जिससे गांव के अंदर जंगली जानवरों का आना-जाना बंद हो जाए।

लोगो ने बताया की पिछले कुछ दिनों से लगातार यहां 20 जंगली हाथियों का झुंड घूम रहा है,जिससे हमें काफी परेशानी हो रही है ,खेतों में लगी खड़ी फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचा और घरों में तोड़फोड़ की है। लोगों ने जब वन विभाग के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने केवल आश्वासन दिया और कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर हम यह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ब्यौहारी एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि धरने में बैठे लोगों से मैं खुद वन विभाग के अधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंच लोगों से बातचीत की है। लोगों की जो मांग है वह हमने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को बता दी है, आज बुधवार को संजय गांधी टाइगर रिजर्व के अधिकारी धरने में बैठे लोगों से बात करने जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed