February 3, 2026

रूस: व्लादिमीर पुतिन की बड़ी जीत, चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति

0
putin

मास्को: रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने शानदार जीत दर्ज की है। व्लादिमीर पुतिन को 75 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। इस जीत के साथ पुतिन लगातार चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं।

पुतिन के खिलाफ चुनाव लड़े रहे उनके मुख्य विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी महज 24 फीसदी वोट मिले हैं। बता दें, रूस के राष्ट्रपति चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार थे लेकिन कोई भी उम्मीदवार पुतिन के लिए कोई भी चुनौती पेश नहीं कर सका।

जीत के बाद विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि पुतिन ने ये चुनाव गड़बड़ी से जीते हैं। साथ ही विपक्ष ने जांच की मांग भी की है। रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, देश के 11.1 करोड़ नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

हालांकि, एग्जिट पोल ने पहले ही पुतिन की जीत की भविष्यवाणी कर दी गई थी। रूस के मी़डिया चैनल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक व्लादिमिर पुतिन 73.9 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई थी।

एग्जिट पोल में दूसरे नंबर पर कम्यूनिस्ट उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 11.2 फीसदी वोट मिलते दिख रहे थे।

2000 में राष्ट्रपति बने थे पुतिन
बता दें, व्लादिमीर पुतिन साल 2000 में पहली बार रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे। उसके बाद से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। पुतिन लगातार 18 सालों ने रूस के राष्ट्रपति पद पर बैठे हैं।

हालांकि, रूस के संविधान के मुताबिक कोई भी श्खस दो बार से ज्यादा बार राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता लेकिन पुतिन ने संविधान में संशोधन कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed